लाडली बहनों को सरकार देगी 3000 रूपए, विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गर्मागरम बहस जारी है। विधानसभा सत्र के आज छठवे दिन है। लाडली बहना योजना पर विपक्ष ने सवाल उठाए। विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये किए जाएगे। इसके लिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम तीन हजार रुपये देकर रहेंगे।

कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

दरअसल लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सवाल उठाया कि योजना के तहत पात्र नई बहनों का पंजीयन कब शुरू होगा, इस बारे में सरकार कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। विधायक के प्रश्न पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जो महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूरी कर लेती हैं, उन्हें पात्रता के आधार पर अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए पंजीयन की कोई समय सीमा अभी बताना संभव नहीं है।

सीएम ने कहा यह हमारे घोषणा पत्र में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर कहा- मंत्री ने सही जवाब दिया है। कांग्रेस के लोग कहते थे कि यह योजना सिर्फ चुनाव तक है, जबकि असलियत यह है कि ढाई साल बाद भी यह योजना जारी है। हमने घोषणा पत्र में कहा है कि 5 साल के अंदर 3000 देंगे तो हम उसका पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *