सीएम हाउस के समीप हुई लूट की मास्टर मांइड निकली डॉक्टर की महिला मित्र, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में दिन दहाड़े डॉक्टर से हुई लूट मामले का चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। सीएम हाउस के समीप डॉ वर्मा के ऑख में मिर्ची पाउडर डालकर सोने का कड़ा सामेत अन्य सामानों की लूट करने वाले गिरोह की मास्टर मांइड 27 साल की आलिया खान है। बताया जाता है कि वह डॉक्टर की पूर्व से परिचित है और महिला मित्र बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में आलिया खान को गिरफ्तार किया है। वही लूट के दो आरोपी अभी फरार है।

महिला ने डॉक्टर की दी पूरी जानकारी

रेतघाट निवासी 27 वर्षीय आलिया खान, जो डॉ. मनोज वर्मा की परिचित थी, उनकी दिनचर्या और आदतों से भली-भांति वाकिफ थी। वह अपने साथियों को जानकारी दी कि डॉक्टर रोज सुबह साइकिलिंग के लिए निकलते हैं और 11 तोला सोने का कड़ा पहनते हैं। जिस पर 22 वर्षीय अरशान खान अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रेकी किया और घटना दिनांक 10 अप्रैल को उक्त रास्ते पर इंतजार करता रहा। जैसे डॉक्टर मनोज वर्मा वहां साइकिल लेकर निकले तो अरसान ने पहले टक्कर मारकर उन्हे गिरा दिया और फिर ऑख में मिर्ची पाउडर डालकर घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

एनजीओ संचालित करती है महिला

पुलिस के मुताबिक आलिया खान रेतघाट, तलैया क्षेत्र की रहने वाली तलाकशुदा महिला है। वह एक एनजीओ चलाती है। सुबह की सैर के दौरान ही उसकी मुलाकात डॉ. मनोज वर्मा से हुई थी। आलिया के विरूद्ध पूर्व में भी मामला दर्ज है। वह अरशान को पहले से जानती थी, उसके साथ मिलकर साजिश रची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *