सीधी जिले की अनामिका बैगा का मामला पहुचा सीएम के पास, सरकार अब करेगी मदद

सीधी। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव सीधी प्रवास पर पहुचे थे। वे बहरी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थें। इसी बीच बैगा सामाज की होनहार बेटी अनामिका बैगा मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करने लगी। रोती हुई अनामिका बैगा यह कर रही थी कि उसके पिता बहुत गरीब है और वह गरीबी के अभाव में नीट की पढ़ाई नही कर पा रही हैं। छात्रा का यह दर्द आखिरकार सीएम तक पहुच गया। उन्होने छात्रा की पढ़ाई का खर्च सरकार से उठाए जाने का ऐलान कर दिए हैं। ऐसे में एक गरीब छात्रा नीट तैयारी कर सकेगी। ज्ञात हो कि धौहनी विधानसभा क्षेत्र के डेबा गांव की रहने वाली अनामिका बैगा डॉक्टर बनने का सपना देख रही है। आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी मेडिकल की पढ़ाई के लिए सरकारी सहायता चाहती थी।

पुलिस ने छात्रा को रोका

सीधी जिले के बहरी क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान छात्रा अनामिका बैगा को उस समय पुलिस ने रोक लिया, जब वह सीएम से मिलने के लिए जा रही थी। इस पर छात्रा के आशु छलक पड़े और वह रोते हुए अपना दर्द बंया करने लगी। छात्रा की पीड़ा को देखते हुए सीएम मोहन ने इस सबंध में जानकारी लिए और उन्होने अपने एक्स में पोस्ट जारी करके अनामिका बैगा के पढ़ाई का खर्च सरकार के द्वारा उठाए जाने की जानकारी दिए है। सीएम के इस निणर्य से छात्रा का पढ़ाई के लिए अब अच्छा अवसर मिल सकेगा और वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेगी।

डॉक्टर की पढ़ाई में भी सरकार करेगी मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जानकारी लेने पर सामने आया है कि अनामिका फिलहाल नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है और उसे कोचिंग व छात्रावास के लिए सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि अनामिका का मेडिकल कॉलेज में चयन होता है, तो राज्य सरकार की ओर से उसे हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि अनामिका एक दिन एक सफल चिकित्सक बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *