पिटते प्रेमी को बचाने मंडप से कूदी दुल्हन, सन्न रह गए बाराती-घराती पक्ष के लोग और फिर

वाराणसी। विवाह मंडप पर बैठी दुल्हन को जब पता चला कि उसके प्रेमी के साथ मारपीट की जा रही है तो वह मंडप छोड़कर अपने प्रेमी को बचाने के लिए कूद पड़ी। यह देख कर बाराती-घराती पक्ष के लोग सन्न रह गए और अंततः बारात और दुल्हा बिना शादी किए लौट गए। प्रेम-प्रसंग और शादी का यह मामला यूपी के बनारस जिले से सामने आ रहा है।

इन्हे मत मरिए

बनारस की इस शादी में गजब का नजारा देखने को मिला। प्रेमिका की शादी में प्रेमी भी पहुंच गया। जैसे ही ये खबर घरवालों को लगी, उन्‍होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर दुल्‍हन मंडप से दौड़ते हुए आई और प्रेमी को बचाने की कोशिश करते हुए कहां इन्हे मत मरिए। ये सुनते घरवाले सन्‍न रह गए। दूल्‍हा पक्ष के लोग भी अवाक हो गए। इसके बाद दूल्‍हे ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बगैर दुल्‍हन के वापस लौट गई। आसपास के इलाकों में इस शादी की जमकर चर्चा होती रही।

पुलिस ने करवाई शादी

इस घटना के बाद दुल्हन और उसके प्रेमी ने पुलिस थाने में बताया कि दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं और एक दूसरे से विवाह करना चाहते हैं। युवती ने बताया कि उसकी शादी घरवाले मर्जी के बगैर कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की मंदिर में शादी कराई। 11 मई को अब कोर्ट मैरिज भी हो रही है। अब इस शादी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *