महीने भर में 30 फीसदी टूटा Bitcoin! आख़िर क्यों है क्रिप्टो बाजार में टेंशन?

Tension in Cryptocurrency Market: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में आज यानी 13 फरवरी दिन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि इस समय क्रिप्टो बाजार हो या फिर कमोडिटी मार्केट सभी जगह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल, रहा है. गौरतलब है कि, क्रिप्टो मार्केट कैप 2.28T हो गया. क्रिप्टो मार्केट में अमेरिकी सरकार की फेडरल रिजर्व बैंक की नीतियां, निवेशकों के द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली जैसी कई चीजों का असर हो रहा है. Bitcoin, Etherium जैसी कई क्रिप्टोकरेंसियों की कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड हो रही है.

Bitcoin Price Today (बिटकॉइन के ताजा भाव)

अब आपको अगर मानी जानी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की की कीमत के बारे में बताएं तो यह बीते 24 घंटे में 1.41% की गिरावट के साथ $66,486.07 पर आ गई. पिछले 30 दिनों में बिटकॉइन की कीमत में लगभग 30% की गिरावट रिकॉर्ड हुई. गौर करने वाली बात यह है कि मार्केट में आए Ai व्यवधान और हाई मूल्यांकन का असर दिख रहा है.

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने घटाया लक्ष्य

गौरतलब है कि, लगातार हो रही निकासी को देखते हुए स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने साल 2026 के अपना लक्ष्य $1,00,000 कर दिया है. बीते 11 फरवरी को Spot Bitcoin ETF 276 मिलियन डॉलर की निकासी हुई है. इस बढ़ रही बिकवाली के बाद बिटकॉइन सहित अन्य क्रिप्टो करेंसियों की कीमत में गिरावट आ रही है.

Etherium, Solana Prices

अब बात दूसरी अहम क्रिप्टो की करें तो इसमें शामिल इथेरियम की कीमत 0.83% की गिरावट के बाद $1,950.71 पर आ गई. जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के कारण निवेशक रिस्की असेट्स से दुनिया बना रहे हैं. उसके बाद अगर बात Solana की करें तो सोलाना की कीमत में 1.83% की गिरावट रिकॉर्ड हुई. जिसके बाद इसकी कीमत $78.94 हो गई.

तेजी दिखी इन क्रिप्टो करेंसी में

आज DogeCoin की कीमत में पिछले 24 घंटे में 0.98% की तेजी रिकॉर्ड हुई. जिसके बाद कीमत $0.09293 पर आ गई. इसी तरह Pi कॉइन की कीमत में पिछले 24 घंटे में 2.8% को तेजी रिकॉर्ड हुई. जिसके बाद कीमत 0.1369 डॉलर हो गई.

क्रिप्टो मार्केट में दिख रहा दबाव

क्रिप्टो करेंसी बाजार में इस समय काफी दबाव दिख रहा है, बड़ी बड़ी करेंसियों की कीमतों में आ रही गिरावट के बाद निवेशक नया निवेश करने से बच रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *