पटवारी सुसाइड केस में नप गई तहसीलदार, कलेक्टर ने किया संस्पेड

रतलाम। मध्यप्रदेश में एक बार फिर अफसर को अफसर शाही करना मंहगा पड़ गया और पटवारी के सुसाइड केस में कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है। यह मामला एमपी के रतलाम जिले का है। जंहा पटवारी की मौत हो जाने पर परिजन तहसीलदार पर छुट्रटी देने एवं अनायस दबाब बनाने का आरोप लगा रहे थें।

यह था मामला

जानकारी के तहत रतलाम के आलोट में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी ने सुसाइड कर लिया था। मंगलवार की रात से ही मृतक के परिजन और पटवारी संघ नायब तहसीलदार पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे थे। वे लगातार नायब तहसीलदार पर एफआईआर दर्ज करने एवं संस्पेड करने की मांग कर रहे थें। प्रशासनिक अधिकारी उन्हें लगातार समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे मानने को तैयार नही हुए। अंततः कलेक्टर ने इस पर एक्शन ले लिए है।

प्रताड़ना का लगाया था आरोप

दरअसल रतलाम जिले के आलोट में रविशंकर खराड़ी पटवारी द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मृतक रविशंकर खराड़ी ने करीब 15 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा कर महिला नायब तहसीलदार पर प्रताड़ना और काम के दबाव के गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद उसके कमरे से एक और सुसाइड नोट मिला है। वही परिवार के लोगो का आरोप है कि रविशंकर मानसिक दबाव में था और दबाब के चलते वह भाई की शादी में भी परेशान रहा और रिसप्शेन में जाने की बजाया वह कमरे में सुसाइड कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *