बघेली लोकगीतों तथा लोक नृत्यों से सजेगा रामवन का मेला, एमपी-यूपी के कलाकार देगे प्रस्तुती

रामवन। सतना जिले के प्रसिद्ध स्थल रामवन में बसंत पंचमी के अवसर पर पांच दिवसीय मेला 23 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक आयोजित हो रहा है। ग्राम पंचायत मतहा की सरपंच मनीषा अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि रामवन मेले का शुभारंभ 23 जनवरी को विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह के मुख्यातिथ्य में किया जा रहा है।

24 जनवरी को होगा यह आयोजन

बसन्तोत्सव मेला के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत 24 से 26 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे मेला मैदान रामवन में लोकगीतों का आयोजन किया जायेगा। 24 जनवरी को मणिमाला सिंह द्वारा बघेल खण्ड का लोकगीत एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं डॉ. सपना नामदेव दुबे द्वारा नृत्य एवं भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार 25 जनवरी को दीपशिखा प्रयागराज उ.प्र. द्वारा लोक गायक एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। 26 जनवरी को वंदना मिश्रा ख्याति प्राप्त अवधी गायक लखनऊ उ.प्र. द्वारा अवधी लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी उपस्थिति रहेगी।

उपमुख्यमंत्री करेगे समापन

रामवन बसन्तोत्सव मेला का समापन 27 जनवरी को सायं 4 बजे मेला मैदान रामवन में किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी श्रीकृष्ण माहेश्वरी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड मनकहरी के मनीष सिन्हा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *