भारत में TB Elimination लक्ष्य से चार गुना है अभी पीछे, 2025 तक का था लक्ष्य

TB Elimination

TB Elimination: भारत में TB एलिमिनेशन को लेकर सरकार का लक्ष्य महत्वाकांक्षी ही रहा है लेकिन हाल ही में जारी रिपोर्ट ने इससे जुड़े जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश अभी भी टीबी के लक्ष्य से काफी पीछे हैं विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि केवल नीतियों से ही नहीं बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य ढांचे से भी सुधार होने से इस दिशा में वास्तविक प्रगति मिल सकती है।

TB was supposed to be eradicated from the country by 2025, but the number of cases has increased by one and a half times, and an RTI exposes the health mission's flaws.

लक्ष्य और वास्तविकता में अभी भी बड़ा अंतर

जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे देश भारत ने 2025 तक TB को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा था, जो कि वैश्विक समय सीमा 2030 से भी आगे था। लेकिन मौजूदा आंकड़े हमें ऐसा बताते हैं की प्रति एक लाख आबादी पर टीबी की बीमारी के मामले लक्ष्य से लगभग चार गुना अधिक दिखते हैं। इससे हमें स्पष्ट पता चलता है TB Elimination की राह उम्मीद से भी ज्यादा कठिन है। अब सरकार ने अपने फोकस को 2030 के सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप ही डालना शुरू भी कर लिया है।

ये भी पढ़े : बच्चों में Healthy Obesity भी बन सकता है हार्ट और डायबिटीज का खतरा

जाने क्या है रिपोर्ट में, बढ़ते आंकड़े या बेहतर पहचान?

TB से जुड़े रिपोर्ट में सामने आया है कि हाल ही के कुछ सालों में टीबी बीमारी के मामले में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि इस बीमारी के फैलाव से ज्यादा, हमें बेहतर टेस्टिंग और रिपोर्टिंग का रिजल्ट मिल सकता है। पहले इस बीमारी से जुड़े बड़ी संख्या में पेशेंट इस हेल्थ सिस्टम के दायरे से बाहर रह जाते थे लेकिन अब उनकी भी पहचान की जा रही है फिर भी अभी भी स्थिति चुनौती का बना हुआ है कि किस तरह टीबी को रोका जाए।

TB Elimination में टेस्टिंग और इलाज तक पहुंच बड़ी बाधा

टीबी बीमारी को नियंत्रित करने में सबसे बड़ी समस्या या होती है कि कई सारे लोग समय पर इसकी जांच तक नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों में जागरूकता की कमी है और सबसे मुख्य कारण आर्थिक संकट इस बीमारी के फैलने का प्रमुख कारण बना हुआ है। इसके अलावा निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकरणों की कमी भी इसके लिए चुनौती है। जब तक हर एक संभावित टीबी के मरीज की समय पर पहचान नहीं की जा सकेगी तब तक इलाज सुनिश्चित नहीं हो पाएगा और लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा।

ये भी पढ़े: 75 mutation का नया Covid Variant चर्चा में, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

TB के इलाज में प्रगति के बावजूद लंबा रास्ता बाकी

हालांकि सरकार के द्वारा प्रयासों से पिछले कुछ सालों में इस बीमारी के मामले और मृत्यु दर में कमी देखी गई है, लेकिन बड़े लेवल पर जांच अभियान और नई तकनीक का उपयोग करके इसकी इलाज व्यवस्था को बेहतर करना अभी भी बाकी है। हालांकि अभी भी बेहतर व्यवस्था करने के लिए कोशिश किए जा रहे हैं लेकिन इससे अधिक प्रयास की जरूरत है। इसके बावजूद डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि TB Elimination के लिए मौजूदा गति पर्याप्त नहीं है इसमें और भी ज्यादा हमें तेजी लाने की आवश्यकताहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *