रतलाम। मोहर्रम त्यौहार के दौरान बिजली के तार से ताजिया टकरा जाने के कारण जुलूश का जश्न मातम में बदल गया। यह घटना मध्यप्रदेश के रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात की है। यहां ताजिए में करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग जल गए। घटना से घायल हुए लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
15 फिट उॅचाई पर था हैवी तार
जानकारी के तहत ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। कुछ लोग ताजिया उठाकर चल रहे थे। ताजिए जुलूश के साथ अन्य लोग भी चल रहे थें। अचानक ताजिया एक स्थान पर 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टच हो गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ताजिए में करंट फैल गया और देखते-ही-देखते लोग बेहोष होकर सड़क पर बिखर गए।
3 लोगो की हुई मौत
इस घटना में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान निवासी ग्राम हतनारा, 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम हतनारा एवं 25 वर्षीय अबरार की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में 40 वर्षीय अख्तियार खान पिता बाबू खान, 17 वर्षीय अनस पिता अकरम खान, 30 वर्षीय शकील पिता हमीद मंसूरी, 35 वर्षीय रईस पिता अमजद खान, 31 वर्षीय मोहम्मद खान पिता सड्डू खान, 35 वर्षीय वाहिद खान पिता राशिद खान, 27 वर्षीय अरबाज खान पिता यूसुफ खान, 22 वर्षीय इब्राहिम पिता मोहम्मद हनीफ, इरफान, 26 वर्षीय फारूख पिता मुख्तियार खान, सभी निवासी ग्राम हतनारा तथा 25 वर्षीय रहीम पिता आजाद खान निवासी ग्राम कुशलगढ़ को मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जंहा उनका ईलाज चल रहा है।




