Tamil Nadu Political Crisis: तमिलनाडु में अभिनेता विजय (Actor Vijay) की सरकार बनने को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam – TVK) चीफ विजय ने शुक्रवार को तीसरी बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor RN Ravi Rajendra Vishwanath Arlekar) से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन बहुमत का आंकड़ा अब भी उनके पास नहीं पहुंच पाया है।
इंडियन एक्सप्रेस (Indian Express Report) के मुताबिक विजय के शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in Ceremony) को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। वजह यह है कि TVK को अभी सिर्फ 116 विधायकों का समर्थन मिला है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का जादुई आंकड़ा (Majority Mark in Tamil Nadu Assembly) जरूरी है।
2 विधायकों की कमी से अटका खेल
विजय (Thalapathy Vijay) ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस (Congress), CPI और CPI(M) के कुल 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। हालांकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यानी IUML (Indian Union Muslim League) और वीसीके यानी VCK (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) ने अब तक आधिकारिक समर्थन पत्र नहीं दिया है।
इन दोनों दलों के पास 2-2 विधायक हैं। यानी अगर इनमें से किसी एक दल का समर्थन भी मिल जाता है तो विजय आसानी से बहुमत साबित कर सकते हैं।
इससे पहले 6 और 7 मई को भी विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने साफ कहा था कि बिना 118 विधायकों के समर्थन के सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया जा सकता।
VCK ने समर्थन का ऐलान किया, लेकिन पत्र नहीं दिया
VCK चीफ थोल थिरुमावलवन (Thol Thirumavalavan) ने शुक्रवार सुबह मीडिया के सामने TVK को समर्थन देने की बात कही थी। लेकिन देर रात तक राजभवन (Raj Bhavan Tamil Nadu) को औपचारिक समर्थन पत्र नहीं सौंपा गया।
राज्यपाल कार्यालय (Tamil Nadu Governor Office) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शाम की बैठक में विजय सिर्फ 116 विधायकों का ही समर्थन दिखा पाए। इसी वजह से शनिवार को होने वाला शपथ ग्रहण टाल दिया गया।
स्टालिन ने राज्यपाल पर बढ़ाया दबाव
DMK चीफ एमके स्टालिन (MK Stalin) ने राज्यपाल से जल्द नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि विधानसभा भंग हो चुकी है और राज्यपाल इसकी अधिसूचना भी जारी कर चुके हैं। ऐसे में नई सरकार का गठन जल्द होना चाहिए ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
स्टालिन (DMK vs TVK Political Battle) ने कहा कि चुने गए विधायकों को शपथ दिलाने और प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए।
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव?
अगर विजय सरकार बनाने में सफल होते हैं तो तमिलनाडु (Tamil Nadu New Government) में 59 साल बाद पहली बार DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) और AIADMK (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनेगी।
1967 के बाद से राज्य की राजनीति मुख्य रूप से DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है। लेकिन 2026 विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election 2026) में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
इस चुनाव में स्टालिन सरकार (MK Stalin Government) को बड़ा झटका लगा। मुख्यमंत्री स्टालिन समेत उनकी कैबिनेट के 34 मंत्रियों में से 15 मंत्री चुनाव हार गए। इनमें दुरईमुरुगन (Durai Murugan), पीटीआर पलानीवेल थियागराजन (PTR Palanivel Thiagarajan) और अनबिल महेश पोय्यामोझी (Anbil Mahesh Poyyamozhi) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।
अब पूरे देश की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या विजय (Vijay CM Face Tamil Nadu) बहुमत का आंकड़ा जुटाकर तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बन पाएंगे या राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ेगी।




