यह मामला taarak mehta के शो से संबंधित है जिसमें मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिक गुरुवार को स्कूल जाने के बहाने से घर से निकला था और करीब 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंच गया था। इसका मकसद तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो में एक्टिंग करने का मौका पाना था। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में अकेले घूमते मिलने के बाद पुलिस उसे पुलिस स्टेशन लेकर गई। इसके बाद इस पूरे मामले के बारे में पता चला।

Taarak Mehta में काम करने की थी बच्चे की चाहत
उसे बात लड़की ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि वह छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है और वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्टिंग करने को इच्छुक है इसी कारण वह मुंबई आ गया था। जानकारी के अनुसार उसने पुलिस को बताया कि वह इस लोकप्रियता रिलिजन सीरियल में एक्टिंग करने का एक मौका पाना चाहता है।
ये भी पढ़े: Toxic Trailer: यश की डार्क दुनिया की पहली झलक….
स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था
वह लड़का गुरुवार की दोपहर स्कूल जाने के बाद का कर अपने घर से निकला था लेकिन वह स्कूल नहीं गया और छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा वहां से उसने ट्रेन पकड़ी और पहले नागपुर गया और उसके बाद उसने मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ ली।
नागपुर से ट्रेन लेकर पहुंचा था मुंबई
16 वर्षीय नाबालिक बालक अगले दिन सुबह गोरेगांव स्टेशन पहुंचा वहां से वह पैदल ही फिल्म सिटी तक चलागया। फिल्म सिटी में अकेला घूम रहा था सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक मोबाइल यूनिट मौके पर पहुंची और उसे बच्चों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकरगई।
पुलिस ने उसके परिवार से किया संपर्क
इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस को पता चला की लड़की के पिता ने पुष्टि की है कि उनका बेटा गुरुवार से ही लापता है। इसके बाद पुलिस ने परिवार को उसकी सुरक्षित मिलने की जानकारी दे दी लड़का फिलहाल अभी पुलिस की निगरानी में सुरक्षित है और उसके पिता उसे वापस ले जाने के लिए मुंबई आ रहे हैं।
ये भी पढ़े: ’70 लोग एक ही बाथरूम इस्तेमाल करते..Salman Khan ने जेल के दिन किया याद.
करीब 900 किलोमीटर का सफर कर पहुंचा फिल्म सिटी
छिंदवाड़ा से मुंबई की दूरी करीब 900 किलोमीटर बताई जा रही है 16 साल के इस लड़के ने अकेले ट्रेन से या सफर तय किया है और मुंबई पहुंचने के बाद फिल्म सिटी जाने का रास्ता भी पैदल ही तय किया है। पुलिस के अनुसार उसका उद्देश्य किसी अन्य काम को करने के बजाय तारक मेहता के शो में एक्टिंग करना था।




