सुरेंद्र कुमार शर्मा हत्याकांड: पति की लाश के ऊपर 45 दिन तक नहाती रही पत्नी!

Surendra Kumar Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra Murder Case) में दहतोरा इलाके में रहने वाले 44 साल के सुरेंद्र कुमार शर्मा (Surendra Kumar Sharma) पिछले डेढ़ महीने से लापता चल रहे थे. इस दौरान आगरा पुलिस पूरे शहर भर के CCTV फुटेज खंगाल रही थी लेकिन कोई सुराग ही नहीं मिल रहा था. पुलिस के साथ-साथ सुरेंद्र की पत्नी रूबी (Rubi Sharma), भाई अनिल और पूरा परिवार उनकी तलाश में लगा था. लेकिन एक दिन सच सामने आ ही गया. सुरेंद्र लापता हुए ही नहीं थे बल्कि उन्हें मारकर उन्ही के घर के बाथरूम में दफना दिया गया और इस वारदात के पीछे थी उन्ही की पत्नी रूबी शर्मा जो पुलिस के साथ सुरेंद्र को ढूढ़ने का नाटक करती करती थी.

पूरी घटना जानें वीडियो में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *