देव आनंद के बेटे Suneil Anand का हार्ट अटैक से 70 वर्ष की उम्र में अचानक निधन

Suneil Anand Death: Dev Anand's son Suneil Anand passes away at the age of 70.

Suneil Anand Death की खबरों ने हिंदी फिल्म जगत का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है एक्टर और दिवंगत कलाकार देव आनंद की बेटी सुनील आनंद का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने ऑफिशियल बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है लंदन में हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो चुका है इस दौरान वह अमेरिका से भारत लौट रहे थे।

Suneil Anand Death: Dev Anand's son Suneil Anand passes away at the age of 70.

परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर दी इसकी जानकारी

Suneil Anand की मृत्यु की खबर की पुष्टि उनके परिवार की तरफ से ऑफिशियल तौर पर की गई है परिवार की तरफ से कहा गया सुनील आनंद अब इस दुनिया में नहीं रहे और परिवार इस कठिन समय से गुजर रहा है। उन्होंने लोगों और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है परिवार ने फिलहाल अंतिम संस्कार और अन्य कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी नहीं दिए है।

ये भी पढ़े: Salman Khan की वापसी के साथ Bigg Boss 20 का ऐलान, नए सीजन…

लंदन में बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की है रिपोर्ट

Suneil Anand अमेरिका से भारत लौट रहे थे यात्रा के दौरान उनका लंदन में स्टॉप ओवर था जहां अचानक उनकी तबीयत खराब होगई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया इसके बाद उनका निधन अचानक हो गया। हालात के परिवार ने ऑफिशियल रूप से मौत के कारण पर कोई विस्तार से टिप्पणी नहीं की है।

फिल्मों में भी आजमाया था Suneil Anand ने अभिनय

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद ने साल 1984 में फिल्म आनंद और आनंद से बॉलीवुड में एंट्री की थी इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता देव आनंद ने ही किया था। इसके बाद उन्होंने ‘कार थीफ’मैं तेरे लिए और मास्टर जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उन्हें अपने पिता के जैसी सफलताएं तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपना जुड़ाव हमेशा बनाए रखा।

नवकेतन फिल्म्स की विरासत को भी आगे बढ़ाया

एक्टिंग के अलावा सुनील आनंद ने अपने परिवार के प्रतिष्ठित बैनर नवकेतन फिल्म से भी जुड़े रहे उन्होंने फिल्म को बनाने और पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाने में काम किया। देवानंद की निधन के बाद भी वह समय-समय पर उनसे जुड़ी यादव और उनके काम को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करते हीरहे।

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan ने अपनी Surgery पर तोड़ी चुप्पी, ब्लॉग पोस्ट का मतलब….

फिल्म जगत में शोक, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Suneil Anand की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार कई लोगों ने देव आनंद के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है सुनील आनंद के योगदान को याद किया है फिलहाल परिवार की तरफ से आगे की कार्यक्रम को लेकर कोई घोषणा नहीं की गईहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *