रीवा में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: ऑटो चेकिंग अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहन खड़े कराए

Strict action by traffic police in Rewa

रीवा शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। यह विशेष ऑटो चेकिंग अभियान पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दोपहर तक नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक ऑटो को रोककर सड़क किनारे खड़ा कराया गया।

यादगार प्रभारी अनीमा शर्मा के मुताबिक, इस अभियान के तहत ऑटो के परमिट और फिटनेस दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शहर में ऐसे कितने ऑटो चल रहे हैं जिनके मालिकों का कोई अता-पता नहीं है या जिन्हें चोरी करके चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों की विशेष रूप से पहचान की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और भविष्य में नियमों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *