बुधवार को ये स्टॉक्स कराएंगे कमाई! इंवेस्टर्स के पास है शानदार मौका

Stocks to Watch: बीते दिन यानी मंगलवार को बाजार में तेज़ी का सिलसिला जारी रहा और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के कारण बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. गौरतलब है कि, मंगलवार को Sensex ने 85,323 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 2.54℅ की तेजी के साथ 83,739 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने मंगलवार को 26,308 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 2.55 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 25,727 के लेवल पर बंद हुआ.

ऐसे में, अब बात आज यानी बुधवार 4 फरवरी 2026 की करें तो आज जब बाजार खुलेगा तो कई कंपनियों के शेयर एक्शन में रह सकते हैं और निवेशकों के रडार पर रहने वाले है. इन कंपनियों ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजे घोषित किये है.

Bharat Coking Coal Share News

कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल ने कल यानी मंगलवार को अपने तिमाही नतीजे घोषित किए. इस दौरान कंपनी ने बताया कि उसे दिसंबर तिमाही के दौरान 22.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले कंपनी को 425 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था. साथ ही, कंपनी के रेवेन्यू में 24.6% की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,782 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 3,688 करोड़ रुपये था.

Castrol India Share News

लुब्रिकेंट बनाने वाली कंपनी Castrol India ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान उसका नेट प्रॉफिट 244 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले दर्ज किए गए 271 करोड़ रुपये के प्रॉफिट से 9.9 फीसदी कम है. कंपनी ने अपने ऑपरेशन से 1,440 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कमाए गए 1,354 करोड़ रुपये से 6.4% अधिक है. साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को 5.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है.

Mankind Pharma Share News

Mankind Pharma ने बताया कि उसके नेट प्रॉफिट में 7.5% की बढ़ोतरी हुई और यह 408.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 380.2 करोड़ रुपये था. साथ ही कंपनी को रेवेन्यू के फ्रंट पर भी कामयाबी मिली और 11.5 प्रतिशत बढ़कर 3,567 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का रेवेन्यू 3,198 करोड़ रुपये था.

Aditya Birla Capital Share News

Aditya Birla ग्रुप की कंपनी Aditya Birla Capital ने कल यानी मंगलवार को अपने तिमाही नतीजे घोषित किए. कंपनी ने बताया कि उसके नेट प्रॉफिट में 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 855 करोड़ रुपये के मुकाबले 945 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की इनकम भी 13.1 फीसदी बढ़कर 12,002 करोड़ रुपये हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *