PM Modi on Akhilesh Yadav : गुरुवार को संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत के साथ ही देश की राजनीति में बड़ा उबाल देखने को मिला। लोकसभा में महिला आरक्षण, परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेश कानून से जुड़े तीन अहम विधेयक पेश किए गए, जिन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी और लंबी बहस हुई। सदन में जनगणना, जातिगत गणना और महिला आरक्षण के क्रियान्वयन को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर सवाल उठाए। लेकिन जब महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने भाषण देना शुरू किया तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जमकर तारीफ करने लगे। जब महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही थी, तो पीएम मोदी ने अखिलेश यादव का जिक्र किया और मुस्कुराते हुए कहा कि वह मेरे दोस्त हैं। आइये जानते हैं कि पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
PM Modi ने कहा – मैं अति पिछड़े वर्ग से हूँ
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने सांसद धर्मेंद्र यादव की तरीफ की। पीएम मोदी ने कहा, “धर्मेंद्र यादव ने सही कहा कि मैं अति पिछड़े वर्ग से हूं और हमारे लिए संविधान सबसे जरूरी है। इसी संविधान की वजह से मुझे इतना बड़ा पद मिला है।”
दरअसल, धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में कहा था कि वे तीनों बिलों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना था कि ये बिल संविधान की भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि संसद को संविधान की रक्षा का अधिकार है, लेकिन इन बिलों से संविधान को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। महिला आरक्षण बिल पर धर्मेंद्र यादव बोले कि सरकार इस बिल के नाम पर देश में बड़े बदलाव करना चाहती है, जो पूरे देश पर असर डालेगा। उन्होंने कश्मीर और असम के उदाहरण दिए कि पहले भी सरकार ने संविधान में बदलाव किया है, और यह बिल भी उसी दिशा में एक कदम हो सकता है।
पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को क्यों कहा मित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना मित्र कह दिया। दरअसल, पीएम मोदी ने धर्मेंद्र यादव की बात को बीच में काटते हुए हाथ जोड़कर कहा, “धर्मेंद्र जी, आपको शायद पता नहीं है, अखिलेश जी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। वह समय-समय पर मेरी मदद भी करते रहते हैं।” पीएम मोदी के अखिलेश यादव को मित्र कहते ही है पूरा सदन ठहाके लगाकर हंसने लगा।
मित्र सुनते ही हँस पड़े अखिलेश यादव
पीएम मोदी के मुंह से खुद को ‘मित्र’ और ‘मददगार’ सुनकर अखिलेश यादव अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जहां एक मिनट पहले तक माहौल में तल्खी थी, वहीं मोदी के इस एक वाक्य ने माहौल को पूरी तरह हल्का कर दिया। अखिलेश यादव ने अपनी सीट पर खड़े होकर बड़े ही अदब के साथ हाथ जोड़े और मुस्कुराते हुए पीएम का अभिवादन स्वीकार किया।
महिलाएं देश का नाम ऊंचा कर रही हैं – PM Modi
वहीं, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि महिलाएं कभी पीछे नहीं रहीं। उन्हें अपनी उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए। आज महिलाएं देश का नाम ऊंचा कर रही हैं, और हम उन्हें इस बात से रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि देश की बहनों पर भरोसा रखें, उन्हें अपने निर्णय लेने दो। राजनीति में इसे मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े : अमरावती यौन शोषण कांड : लड़कियों को पटाने की शर्त से शुरू हुआ ‘डर्टी गेम’, 500 रुपये में बेचते थे इज्जत
