मंगलवार को ये शेयर बदल देंगे बाजार की दिशा, इंवेस्टर्स की है तगड़ी नज़र!

NSE and BSE headquarters buildings composite image with green stock market charts and Tata Motors ticker in foreground.

Stocks to Watch: आज यानी सोमवार को बाजार तेज़ी के साथ बंद हुआ. जी हां आज Sensex ने 84,177 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.58 फीसदी की तेज़ी के साथ 84,065 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने सोमवार को 25,888 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.68 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 25,867 के लेवल पर बंद हुआ.

ऐसे में अब बात आती है कि मंगलवार को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नज़र कहाँ रहने वाली है. तो आपको बताएं कई कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है. इसका कारण यह है कि इन कंपनियों ने सोमवार को अपने तिमाही नतीजे घोषित किए हैं. तो चलिए बताते हैं इन स्टॉक के बारे में….

Navin Fluorine Share News

केमिकल सेक्टर की कंपनी Navin Fluorine ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट इस तिमाही में डबल होकर 185.4 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 83.6 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 47.2 फीसदी बढ़कर 892.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का रेवेन्यू 606.2 करोड़ रुपये था.

Texmaco Rail Share News

रेलवे सेक्टर की कंपनी Texmaco Rail ने बताया कि इस तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 44.2 प्रतिशत गिरकर 42.8 करोड़ रुपये हो गया, यही अगर बात एक साल पहले की करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 76.7 करोड़ रुपये था. कंपनी ने बताया कि उसका रेवेन्यू 21.5 प्रतिशत गिरकर 1,041 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का रेवेन्यू 1,326 करोड़ रुपये था.

Apollo Micro Systems Share News

डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems का दिसंबर तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट 40.6 प्रतिशत बढ़कर 25.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 18.3 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 70 प्रतिशत बढ़कर 148 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का रेवेन्यू 252 करोड़ रुपये था.

PNC Infratech Share News

आख़िर में आपको इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी PNC Infratech के बारे में बताते हैं तो इस कंपनी ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट 5.7 फीसदी गिरकर 76.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 81.4 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 18.3 प्रतिशत कम होकर पिछले साल के 1,470 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,201 करोड़ रुपये रहा.

क्या करना चाहिए इन शेयरों में

सबसे अहम और जरूरी सवाल यही होता है की आखिर शेयरों में क्या करें किसे खरीदें किसे बेचें ऐसे में एक बात आपको हमेशा ध्यान में रखनी है कि, जब भी निवेश करें ख़ुद भी रिसर्च कर लें उसके बाद ही निवेश करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *