Elon Musk की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी SpaceX ने गुरुवार को अपने बहुप्रतीक्षित SpaceX IPO की कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर पर निर्धारित करते हुए 75 अरब डॉलर की रिकॉर्ड राशि जुटा ली है। इस ऐतिहासिक पब्लिक इश्यू के कारण कंपनी की वैल्यूएशन करी 1.77 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इस घटना ने वैश्विक पूंजी बाजार टेक्निकल सेक्टर और अंतरिक्ष उद्योग में बड़े स्तर पर प्रभाव भी डाला है।
SpaceX IPO ने बनाया अमेरिकी बाजार में नया रिकॉर्ड
अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्रारंभिक सार्वजनिक आईपीओ SpaceX IPO आपको बताया जा रहा है। कंपनी ने 135 डॉलर प्रति शेयर के दम पर अपने शेयर जारी कर दिए हैं जिससे 75 अरब डॉलर की पूंजी जुटाई गई है। कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार इस isue को संस्थागत और रिटेल निवेशकों से मजबूत रिएक्शन देखने को मिले हैं। भारी मांग होने के कारण इसका कई गुना ओवर सब्सक्राइब भी हुआ है।
ये भी पढ़े: Hardwyn India के चौथे Bonus Share का ऐलान, निवेशको को मिलेंगे 2:5 शेयर
रिकॉर्ड वैल्यूएशन के पीछे प्रमुख कारण
बाजार विश्लेषकों के अनुसार SpaceX की मजबूत वैल्यूएशन होने के पीछे केवल उसका रॉकेट लॉन्च बिजनेस ही नहीं बल्कि स्टार लिक सैटलाइट इंटरनेट नेटवर्क रक्षा एवं अंतरिक्ष तकनीक में बढ़ती मौजूदगी और भविष्य की बिजनेस संभावनाएं भी है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में वैश्विक लेवल पर अपने तकनीकी क्षमता और लॉन्च सेवाओं पर लगातार बढ़ोतरी ही की है। जिससे निवेश करने वाले लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।
निवेशकों और बाजार पर पड़ेगा असर
वैश्विक बाजार के इतने बड़े SpaceX IPO किसी सफल होने से बाजार में नई एनर्जी आने की उम्मीद है। बाजार विशेषण क्यों के अनुसार आने वाले महीना में कई बड़ी टेक्निकल कंपनियों और एयरोस्पेस कंपनियां भी पूंजी जुटाना के लिए सार्वजनिक बाजार की तरफ ध्यान दे सकती है। हालांकि इतनी ऊंची वैल्यूएशन होने के कारण निवेश करने वाले लोगों की नजर अब कंपनी के भविष्य के फाइनेंशियल प्रदर्शन और मुनाफे पर सीमित रहेगी।
ये भी पढ़े: MSP 2026-27: केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए नए MSP जारी किए..
विशेषज्ञों की राय और आउटलुक
SpaceX कंपनी पर विश्लेषकों का कहना है कि इसका बिजनेस मॉडल पारंपरिक अंतरिक्ष कंपनियों की तुलना में अधिक विविध है। इसके बावजूद कंपनी के सामने बड़े-बड़े निवेश कंपटीशन और लाभ बनाए रखने जैसी चुनौतियां बनी रहेगी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक सूचीबद्ध होने के बाद शुरुआती बिजनेस में शेयर में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है जो किसी भी बड़े आईपीओ के लिए सामान्य माना जाता है।
कंपनी के ऑफिशियल बयान में और उपलब्ध कुछ बाजार के आंकड़ों के अनुसार यह आईपीओ वैश्विक पूंजी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण आईपीओ बताया जा रहा है। हालांकि भविष्य का प्रदर्शन कंपनी की फाइनेंसियल प्रगति राजस्व वृद्धि और निवेश करने वाले लोगों के भरोसे पर ही निर्भर होगा।
यह आर्टिकल केवल समाचार के उद्देश्य से है इसको निवेश की सलाह के रूप में नहीं देखें।

