Happy Birthday Sonakshi Sinha: आज है सोनाक्षी सिन्हा का बर्थ डे तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी कुछ ख़ास बातें :- सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में आए हुए अभी ज़्यादा वक़्त नहीं हुआ है लेकिन उन्होंनें बेहद कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से की थी जिसमें निभाया उनका ‘राज्जो’ का किरदार सबके दिलों में बस गया और वो रातोंरात स्टार बन गईं अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री’ का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था ,उनकी लोकप्रियता का आलम ये था कि फिर इसके सीक्वल (Sequel) दबंग 2 में भी ये किरदार उन्होंनें ही निभाया और नौ सालों बाद ‘दबंग 3’ में भी ये भूमिका निभाई ये उनके करियर की 25वीं फिल्म थी ।
मल्टी-टैलेंटेड सोनाक्षी
‘अकीरा’ के लिए मुझे मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी। ‘अकीरा’, ‘फोर्स 2’ में ऐक्शन और ‘नूर’ में जर्नलिस्ट, तो वहीं ‘इत्तेफाक’ में ग्रे शेड जैसे रोल में नज़र आईं। मल्टी-टैलेंटेड सोनाक्षी ने अपना ऐल्बम रिलीज़ किया, अकीरा के लिए गाना गाया था और बेहतरीन पेंटर और स्केच आर्टिस्ट भी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं , उन्होंने 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किए।
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी कहती हैं मेरे पिता मेरे सबसे बड़े प्रशंसक हैं और मेरी मां मेरी सबसे बड़ी आलोचक हैं इसलिए मुझे अपनी अच्छाई और बुराई दोनों जल्दी पता चल जाती हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वज़न काफी ज़्यादा था क़रीब 90 किलो जिसे उन्होनें सलमान खान से प्रेरणा लेते हुए 30 किलो तक कम किया।
डिजिटल डेब्यू:
उन्होंने अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज ‘दहाड़’ (2023) और संजय लीला भंसाली की सीरीज़ ‘हीरामंडी’ (2024) से ओटीटी पर भी गहरी छाप छोड़ी है ,उन्हें ट्रोल्स से निपटने और सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए भी जाना जाता है , क्योंकि अक्सर सोशल साइट्स पर स्टार्स को टारगेट बनाया जाता है कभी सोनाक्षी को भी ट्रोल किया जाता है इसलिए जो उन्हें नहीं पसंद आया उसे ब्लॉक करने में सोनाक्षी को बहोत मज़ा आता है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @shabd_sanchi
- Twitter: shabdsanchi




