MP: सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज, रेल सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, DGP मकवाना ने दिए सख्त निर्देश

Simhasth-2028 Security: सिंहस्थ-2028 (Simhasth-2028) की तैयारियों को लेकर रेलवे और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। भोपाल में हुई उच्चस्तरीय बैठक में रेल नेटवर्क की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

Simhasth-2028 Security: उज्जैन में आयोजित होने वाले महाकुंभ Simhasth-2028 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग ने भी रेल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। बुधवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) की अध्यक्षता में राज्य रेल सुरक्षा उच्चस्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश से गुजरने वाले रेल नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और सिंहस्थ-2028 जैसे बड़े आयोजन की रणनीतिक तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

बुधवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) की अध्यक्षता में राज्य रेल सुरक्षा उच्चस्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश से गुजरने वाले रेल नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और सिंहस्थ-2028 जैसे बड़े आयोजन की रणनीतिक तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा योजना होगी तैयार

डीजीपी मकवाना ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा से जुड़े हर मामले में पूर्व तैयारी, सतत निगरानी और त्वरित समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके। उन्होंने खासतौर पर Simhasth-2028 को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक सुरक्षा योजना बनाने पर जोर दिया। बैठक में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा, ट्रैक सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण (Crowd Management), कानून-व्यवस्था, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा तथा संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। संवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर सभी ने सहमति जताई।

अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की रूपरेखा पर चर्चा

सिंहस्थ-2028 के दौरान होने वाले भारी यात्री दबाव को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन, स्टेशन प्रबंधन, आपदा प्रबंधन (Disaster Response) और बहु-एजेंसी समन्वय की प्रारंभिक रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में विशेष पुलिस महानिदेशक रेलवे रवि कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता ए. सांई मनोहर, उप पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्तव, सिमाला प्रसाद और सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेलवे अरविंद कुमार दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य और रेलवे जोन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) के साथ-साथ पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर), पश्चिम रेलवे (मुंबई), मध्य रेलवे (सीएसटी), उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर) के सुरक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। विभिन्न राज्यों और रेलवे जोनों के बीच बेहतर समन्वय से रेल सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। यह बैठक Railway Security को लेकर राज्य और केंद्र की एजेंसियों के बीच संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *