मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट, प्रदेश सरकार के मंत्री ने दिए संकेत, अप्रैल-मई 2027 तक हो सकते है मतदान

पंचायत चुनाव। मध्यप्रदेश के 23,006 पंचायतों, 313 जनपद एवं 52 जिला पंचायत के लिए अप्रैल-मई 2027 में मतदान कराया जा सकता है। इसके लिए प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने संकेत दे दिए है। उन्होने कहा है कि पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से एक-दो महीने पहले चुनाव करा कर पंचायतों के नए जन प्रतिनिधी नियुक्ति किए जा सकते है। इतना ही नही प्रदेश सरकार चुनाव से पहले पंचायत राज व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी भी कर रही है और जल्द ही इस पर स्थित स्पष्ट हो जाऐगी।

सरपंच सम्मेलन में दी जानकारी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने मध्यप्रदेश में पचायत चुनाव को लेकर यह जानकारी बालाघाट जिले के वारासिवनी जनपद की ग्राम पंचायत गर्रा में सरपंच सम्मेलन के दौरान दिए है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जून-जुलाई 2022 में हुए थें। ऐसे में पंचायतों के कार्यकाल जून-जुलाई 2027 में सामाप्त हो रहे है। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार पंचायत के चुनाव कराने की तैयारी कर रही है।

नवंबर में हो सकते है बदलाव

पंचायतों के नियमों में बदलाव को लेकर एमपी सरकार तैयारी कर रही है। पंचायत मंत्री ने संकेत दिए है कि नवंबर माह तक पंचायत के नियम में कुछ संशोधन करके पंचायतों को और पावर फुल बनाया जाऐगा, तो वही आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची एक जनवरी 2027 की स्थिति के आधार पर तैयार किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, अप्रैल-मई 2027 में चुनाव कराने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

ग्रामीणों को इंतजार

ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण जनों को इंतजार है। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के लिए दावेदारी करने वाले लोग तैयारी कर रहे है। जैसे-जैसे मौजूद सत्र का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पंचायतों में चुनावी चर्चा भी तेज होने लगी है। इसी बीच प्रदेश के पंचायत मंत्री का चुनाव को लेकर बयान सामने आने पर गांव की चौपाल में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *