भारतीय टीवी ऐक्ट्रेस shweta tiwari और एक्टर विशाल आदित्य सिंह चर्चा में नजर आ रहे हैं दरअसल गणपति पूजा के दौरान दोनों एक साथ नजर आए इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा जाए तेज हो गई।

गणपति पूजा में साथ नजर आए श्वेता तिवारी और आदित्य
दरअसल विशाल आदित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणेश उत्सव से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह और श्वेता तिवारी एक साथ पूजा करते हुए नजर आ रहेहैं। दोनों के साथ में मौजूदगी और बॉन्डिंग ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। हालांकि दोनों का किसी पूजा में साथ नजर आना अपने आप में किसी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं है लेकिन लोगों के द्वारा ऐसे अंदाजा लगाया जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है।
यह भी पढ़े: Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…
अफेयर की अफवाहों पर आखिर क्या कह चुके हैं विशाल?
shweta tiwari के साथ अपने रिलेशन को लेकर विशाल आदित्य सिंह का नाम पहले भी अफवाह में देखा गया है। अगस्त में एक इंटरव्यू में इन सभी चर्चाओं पर जब विशाल ने बात की थी तो उन्होंने श्वेता तिवारी को अपनी एक अच्छी दोस्त बताया था और दोनों के बीच अफेयर की बात होने से इनकार कर दिया था। विशाल आदित्य सिंह ने अपनी शादी को लेकर चर्चाओं पर नाराजगी भी जाहिर की थी।
पहले भी वायरल हो चुकी हैं ये शादी की फर्जी तस्वीरें
shweta tiwari और विशाल आदित्य सिंह को लेकर अफवाहें नई-नहीं है। नवंबर 2024 के दौरान दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी बाद में उन तस्वीरों को फर्जी और डिजिटल तरीके से बनाया हुआ बताया गया। विशाल आदित्य सिंह ने भी उसे समय वायरल फोटोज पर अपना रिएक्शन दिया था। अभी ऐसे अंदाजी लगाए जा रहे हैं कि जनवरी 2006 में दोनों शादी करने वाले हैं इस पर फिर से विशाल ने अपनी नाराजगी जताई है।
ये भी पढ़े: गंध में सूअर की तरह…Aanchal Khurana ने खोली मुंबई लग्जरी लाइफ की पोल..
क्या श्वेता और विशाल कर रहे हैं एक दूसरे को डेट?
गणेश उत्सव के दौरान दोनों को साथ देखने निश्चित तौर पर उसे समय की ताजा जानकारी है लेकिन उपलब्ध बयान की और रिपोर्ट के आधार पर या कहना बिल्कुल गलत होगा कि दोनों रिलेशन में है। अगस्त में विशाल की तरफ से दोनों को दोस्त बताए जाने के बाद सितंबर में पूजा का वीडियो फिलहाल उनके रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करता है।




