गंध में सूअर की तरह…Aanchal Khurana ने खोली मुंबई लग्जरी लाइफ की पोल..

The truth behind Aanchal Khurana's 1BHK house worth Rs 70,000 was revealed.

भारतीय टीवी एक्ट्रेस और रोड्स 8 की विनर Aanchal khurana ने मुंबई स्थित अपने किराए की एक बीएचके के घर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके इस छोटे से फ्लैट के लिए वह हर महीने लगभग 70 हजार रुपए का किराया देती है। घर से मिलने वाला नजारा भी उनकी उम्मीद के मुताबिक खास नहीं है।

70 हजार रुपये है इस घर का किराया

Aanchal khurana ने अपने घर का टूर करते हुए बताया कि वह मुंबई में एक किराए के फ्लैट में रहती है। उनका एक बीएचके का घर 13वीं मंजिल पर है और इसके लिए उन्हें हर महीने लगभग 70000 रुपए देने पड़ते हैं। उन्होंने अपनी वीडियो के द्वारा बताया की मौजूदा समय में मुंबई में उनके लिए अपना घर खरीदना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

आंचल खुराना ने घर खरीदने की मुश्किल को बताते हुए कहा..एक मजाकिया अंदाज में ही कहा कि उन्हें अपना घर खरीदने में लगभग 500 साल लग जाएंगे। यह उनका एक व्यक्तिगत बयान था जिसे उन्होंने अपने घर का टूर करते हुए लोगों के बीच शेयर किया।

ये भी पढ़े: बिहार डूब रहा, manoj tiwari कहां हैं? वायरल वीडियो में सांसद से सवाल..

खिड़की से दिखता है उनको चॉल का नजारा

Aanchal Khurana ने शेयर किए जाने वाले वीडियो में अपने घर की खिड़की के बाहर का नजारा भी दिखाया, उनके फ्लैट से चॉल का दृश्य दिखाई देता है। इसका मतलब 70000 रुपए का किराया देने के बाद भी उन्हें किसी समुद्र या फिर आलीशान शहर के नजारे वाला घर नहीं मिल पाया है। उन्होंने अपने आसपास के माहौल को लेकर भी खुलकर वीडियो में बात की है इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह सूअर की तरह गंध में रहती है, ये आंचल का खुद का बयान है और उन्होंने इसे अपने रहने की स्थिति को बताते हुए कहा है।

बहुत छोटी है घर की किचन

Aanchal Khurana ने अपनी वीडियो के होम टूर में अपने घर के अंदर की किचन की जगह भी दिखाइए जिसमें उनका किचन ज्यादा बड़ा नहीं है और उनके सामान के साथ वाशिंग मशीन भी वही रखी हुई है। उन्होंने घर में उपलब्ध सीमित जगह को अपने रोज के इस्तेमाल के हिसाब से व्यवस्थित किया हुआ है। उनके घर के दूसरे हिस्से में कपड़े और सामान रखा हुआ है आंचल खुराना ने अपने बैग और दूसरी चीजों की भी झलक दिखाई जिससे पता चलता है कि कम जगह में भी अपना सामान मैनेज करना पड़ता है।

ये भी पढ़े: Disha Salian Death : 5 साल पहले दिशा के सुसाइड केस में फंसे आदित्य ठाकरे, भाजपा बोली- तुरंत गिरफ्तार करो 

घर खरीदना अभी भी है उनका सपना

Aanchal Khurana ने अपने घर के जरिए मुंबई में रहने के लिए महंगाई और किराए के दबाव के बारे में बतायाहै। टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनका कहना है कि मुंबई में खुद का घर खरीदना अभी आसान नहीं है। उनके यहां होम टूर इसलिए चर्चा में देखने लगन को मिलने लगा क्योंकि इसमें लग्जरी सेलिब्रिटी की बजाय एक कामकाजी एक्ट्रेस के किराए के घर और मुंबई में रहने वाली वास्तविक परेशानियां नजर आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *