नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेज रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। जिसमें दावा किया गया कि कॉलेज परिसर में 13 जहरीली गैसों से भरा बम फट सकता है। इसकी जानकारी लगते ही कॉलेजों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने सम्हाला मोर्चा
कॉलेजों में बंम की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, हांलाकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल को लेकर अलर्ट है और यह पता लगाने में लगी हुई है कि इस तरह से ई-मेल भेज कर दहशत फैलाने का काम किसके द्वारा किया जा रहा है।
खाली कराए गए दोनों कॉलेज
पुलिस ने सुरक्षा के देखते हुए दोनों कॉलेज परिसरों को खाली करा लिया है और छात्रों, स्टाफ व फैकल्टी को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग स्क्वॉड समेत पुलिस बल तैनात है। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकी जा सकें।
पहले भी आ चुके है मेल
ज्ञात हो कि इस तरह के मेल पहले भी आ चुके है। शिक्षा संस्थान एवं अदालतों को टारगेट करके उनके बेवसाइट पर बंम होने की जानकारी मेल की गई है, हांलाकि बंम एवं ऐसा कोई विस्फोटक अभी तक ऐसे स्थानों से प्राप्त नही हुए है, लेकिन सुरक्षा एजेसिंया सुरक्षा को लेकर अलर्ट है।




