सतना सांसद गणेश सिंह ने गुस्से में क्रेन ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, जानिए पूरी घटना

Satna MP Ganesh Singh angrily slapped the crane operator

Satna MP Ganesh Singh angrily slapped the crane operator: सतना में सरदार पटेल जयंती के मौके पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान सतना के सांसद गणेश सिंह का गुस्सा सबके सामने आ गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद क्रेन (हाइड्रोलिक मशीन) से नीचे उतरते समय झटका लगने से सांसद हवा में अटके रहे। नीचे आते ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Rewa News: जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों लंबित कार्यों में तेजी लाने और समयसीमा में पूर्ण करने की दी हिदायत

हवा में लटके रहे सांसद

दरअसल सांसद गणेश सिंह ‘रन फॉर यूनिटी’ के बाद सेमरिया चौक पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए स्ट्रीट लाइट मरम्मत में उपयोग होने वाली क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में चढ़कर ऊपर गए। माल्यार्पण के बाद जब सांसद नीचे उतर रहे थे, तभी मशीन अचानक झटके से बीच में रुक गई। इस दौरान सांसद कुछ देर हवा में अटके रहे और मशीन हिलने से असंतुलन की स्थिति बन गई। क्रेन के पूरी तरह नीचे आते ही आक्रोशित सांसद गणेश सिंह ने क्रेन ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को अपने पास बुलाया। उन्होंने उसका हाथ खींचकर नाराजगी जाहिर की और गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।

यह पूरी घटना उस समय हुई जब मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। किसी प्रत्यक्षदर्शी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने कहा, अहंकार की राजनीति

घटना पर विपक्षी दल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने इस कृत्य को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि सांसद द्वारा कर्मचारी को चांटा मारना बताता है कि भाजपाई किस तरह से दंभ और अहंकार में हैं। यह स्पष्ट करता है कि भाजपा, जनता और किसी की नहीं है, सिर्फ अहंकार की राजनीति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *