Spirit Vs SVC63: ईद पर भिड़ेंगे सलमान-प्रभास!

Salman Vs Prabhas: सलमान खान और प्रभास, एक बॉलीवुड का सुपरस्टार तो एक साऊथ सिनेमा का तारा और दोनों के दिन सही नहीं चल रहे. Sultan के बाद न तो सलमान कोई ब्लॉकबस्टर दे पाए न बाहुबली के बाद प्रभास ने कोई कल्ट फिल्म दी अब ये दोनों स्टार्स के बीच वॉर शुरू होने वाली है. दोनों की अपकमिंग फिल्मों से दोनों को काफी उम्मीदें हैं मगर दोनों के बीच ऐसा क्लैश होगा कि नुकसान भी दोनों को हो सकता है.

पहले SVC63 की बात

सलमान खान  Vamshi Paidipally के साथ SVC63 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. Vamshi Paidipally वही फिल्म निर्देशक हैं जिन्होंने Varisu, Oopiri, Yevadu, Brindavanam जैसी फ़िल्में बनाई हैं. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा हैं. ये फिल्म Dil Raju के Shree Venkateswara Productions के तहत बन रही है. इस फिल्म के लिए मुंबई के गोरेगांव इलाक़े के SRPF ग्राउंड पर बड़ा-भारी सेट तैयार किया गया है. फ़िलहाल इस फिल्म के असली टाइटल को अनाउंस नहीं किया गया है। SVC63 का फुलफॉर्म (SVC63 Full Form)  Sri Venkateswara Creations है और 63 का मतलब ये उनका 63वां प्रोडक्शन है.

Spirit का क्या सीन है

Spirit फिल्म Sandeep Reddy Vanga निर्देशित कर रहे हैं इस फिल्म में प्रभास एक IPS अफसर का रोल कर रहे हैं। यह फिल्म Animal से भी खतरनाक मानी जा रही है. Prabhas के साथ प्लस पॉइंट ये है कि Sandeep Reddy Vanga और Prabhas दोनों की हिंदी बेल्ट में भरपूर ऑडियंस है मगर सलमान के साथ ऐसा नहीं है. न तो Vamshi Paidipally की बनाई फिल्मों का क्रेज हिंदी में रहा और न ही सलमान का क्रेज साऊथ में है.

SVC63 Vs Spirit Clash

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस कर दी है, फिल्म की शूटिंग शुरू हुए सिर्फ एक दिन बीता है और रिलीज डेट ईद 2027 लॉक कर दी गई है और इसी दिन प्रभास की Spirit भी रिलीज होगी। अब इस क्लैश में किसको ज्यादा नुकसान होगा ये ऑडियंस पर छोड़ देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *