Asian Para Games 2026। एशियन पैरा गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत वर्तमान में पदक तालिका में 5वें स्थान पर है।
4 दिनों में 88 मेंडल
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने 4 दिन में 88 मेडल जीत लिए हैं। ऐसे में भारत इस बार 2023 की तुलना में लगभद आधे एथलीट भेजकर भी पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत की झोली में 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 46 ब्रॉन्ज मेडल हैं, जबकि अभी खेल जारी है और ऐसे में पदकों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है।
शैलेश कुमार ने जीता स्वर्ण पदक
बिहार के जमुई जिले के पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने गुरुवार को पुरुषों की हाई जंप टी-63 स्पर्धा में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में सुश्री सुवर्णा राज ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम खेल विधा में उॅचा किए है।
इस खेल में डब्ल्यू 1 विमेन्स आर्चरी इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुश्री स्वाति चौधरी ने रजत पदक जीते है। बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएल 3-एसयू 5 स्पर्धा में प्रमोद भगत एवं सुश्री मनीषा रामदास को कांस्य पदक, बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएच6 में शानदार प्रदर्शन कर निथ्या सुश्री सुमथि सिवन एवं कृष्णा नागर ने कांस्य पदक जीते है। बैडमिंटन में अभिजीत सखुजा, सुश्री अल्फिया जेम्स एवं सुश्री पल्ल्वी के.एम, सुश्री संजना कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुए है। इसी तरह बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स में सुहास एल. यथीराज को कांस्य पदक प्राप्त हुए है। को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




