Rohit Shetty home firing: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार की सुबह बॉलीवुड की फेमस फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक से फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। अधिकारियों के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने दिए रात 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई लेकिन किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर इससे संबंधित जांच शुरू कर दी है।

रात में हुई गोलीबारी की घटना और शुरुआती स्थिति
रिपोर्ट्स के मुताबिक या फायरिंग की घटना रविवार के करीब 12:40 बजे के आसपास हुई है जब आसपास के लोग सो रहे थे। अज्ञात आरोपियों ने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की और फिर तुरंत वहां से बाहर भाग गए। जांच में ऐसा बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और अभी यह स्पष्ट भी नहीं है की घटना के समय रोहित शेट्टी घर पर मौजूद थे या नहीं।
ये भी पढ़ें: Sanchita Basu: सोशल मीडिया से OTT स्टार बनने तक का सफर….
पुलिस की सक्रियता और साक्ष्य एकत्रित करना
घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत डायरेक्टर के घर के पास घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को पूरी तरह से सील करके सीसीटीवी फुटेज और सभी प्रकार के फोरेंसिक सबूत को एक साथ जमा करना शुरू किया ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारी इस बात की भी अच्छी तरह जांच कर रहे हैं की गोलियां किस दिशा से चलाई गई और हमलावर किस तरह की गाड़ी या कौन से रास्ते से आए थे।
स्थानीय सुरक्षा बढ़ाई गई
गोलीबारी होने के तुरंत बाद इस इलाके में पुलिस की तैनाती काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था को मजबूत किया गया है कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फायरिंग के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चले और सभी संभावित चीजों की जांच की जा रही है।
क्या Rohit Shetty के खिलाफ कोई धमकी थी?
अब तक किसी ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं लिए और पुलिस भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ किया गया है या कोई मकसद भी है। अभी तक रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से इस मामले पर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।
ये भी पढ़ें : Varanasi Movie
बॉलीवुड में सुरक्षा पर नई चिंता
रोहित शेट्टी जैसे हाई प्रोफाइल के फिल्म डायरेक्टर के निवास के सामने फायरिंग जैसी घटना बॉलीवुड में सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी सलमान खान जैसे बड़े-बड़े सितारों के घरों के बाहर भी फायरिंग की घटनाएं सामने आई है जिससे यह मुद्दा और भी ज्यादा गंभीर देखा जा रहा है पुलिस अभी या पता कर रही है कि क्या इस मामले में किसी पुराने विवाद या कोई अपराध से संबंध है।
