रीवा। परवरदिगार द्वारा अपने महबूब नबी की उम्मत के लिये बतौर ईनाम दिया गया रहमत और बरकत का महीना रमज़ानुल मुबारक अब बिदा होने को है, अलविदा जु़मा की नमाज़ के बाद मुस्लिम धर्मालम्बी आने वाली ईद की तैयारी मे जुट गये हैं।
हुई तैयारी बैठक
कमेटी के सेकेट्री एड0 महमूद खान ने बताया कि ईद-उल-फित्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये गत दिवस शरीअत हिलाल तस्दीक कमेटी की बैठक ईदगाह घोघर रीवा मे कमेटी के सदर-शहर काज़ी मुफ्ती मुहम्मद मुबारक अज़हरी सा. की सदारत मे शुरू हुई, बैठक मे आम राय से रीवा शहर के 22 नमाज़ स्थलों मे नमाज़ का वक्त तय कर दिया गया है।
इन स्थानों में होगी नमाज
बैठक में तय किया गया है कि बीहर नदी के तट पर स्थित मुख्य ईदगाह घोघर एवं शाही ईदगाह बिछिया रीवा मे सुबह 08 बजे ईद-उल-फित्र की नमाज़ अदा की जायेगी। ईदगाह घोघर रीवा मे शहर काज़ी रीवा एवं कमेटी के सदर मुफ्ती मुहम्मद मुबारक अज़हरी नमाज़ अदा करायेगें।
जामा मस्जिद दाराशाह तकिया बिछिया, जामा मस्जिद बड़ी बोलछड़ी बिछिया रीवा, जामा मस्जिद शफीक हमीदिया कालोनी ढेकहा रीवा, जामा मस्जिद रिसालदार घोघर, जामा मस्जिद ड़ढ़ियन टोला घोघर, जामा मस्जिद यासीन कटरा, जामा मस्जिद अल्ला रक्खू चिकान टोला, निज़ामिया मस्जिद खुटेही मे सुबह 08ः15 बजे नमाज़ अदा की जायेगी।
इसी प्रकार जामा मस्जिद मौलवी साहब घोघर, जामा मस्जिद अब्दुल हफीज बोदाबाग, जामा मस्जिद तुर्कान निपनिया मे सुबह 8ः30 बजे नमाज़ अदा की जायेगी, जबकि जामा मस्जिद छोटी दरगाह रीवा, नूरानी जामा मस्जिद बाणसागर रीवा, जामा मस्जिद मन्नान मलियान टोला रीवा, जामा मस्जिद बगीचा वाली घोघर, जामा मस्जिद हाजी अनीस निपनिया मे सुबह 8ः45 बजे नमाज़ अदा की जायेगी।
जामा मस्जिद बड़ी दरगाह शरीफ अमहिया, जामा मस्जिद रज़ा धोबिया टंकी, जामा मस्जिद कुदरत बाणसागर कालोनी, जामा मस्जिद तुर्कान घोघर रीवा मे सुबह 9ः00 बजे नमाज़ का वक्त मुकर्रर किया गया है, इसी प्रकार केन्द्रीय जेल रीवा मे मुस्लिम बन्दियों को सुबह 10 बजे ईद-उल-फित्र की नमाज़ अदा करायी जायेगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक मे कमेटी के सदर मुफ्ती मुहम्मद मुबारक अज़हरी, नायब सदर गाज़ी नजीर खान, सेकेट्री एड0 महमूद खान, खजांची अनस अब्बासी, ज्वाइन्ट सेकेट्री मो0 आबाद खान, कार्यकारिणी सदस्य हाजी यामीन खान, मुइनुद्दीन शेख, डॉ0 शुऐब खान, डॉ0 महमूद खान, अली अहमद, मो0 मकसूद, वरिष्ठ सम्मान्नीय सदस्य हाजी डॉ0 अनीस सिद्दीकी, एड0 शौकत उमर निज़ामी, हनीफ मंसूरी, परवेज मुस्तुफा, हाजी डी.डी. खान, मो0 वसीउल्ला अंसारी, मोहम्मद खलील बाबू भाई, गुलाम रसूल, आशिफ खान, हाजी निजावत हुसैन, मो0 इकबाल खान, जावेद खान, मुजीबुद्दीन सिद्दकी, निज़ामुद्दीन अंसारी, रिज़वान अहमद सिद्दीकी, मसूदुल हक संजू, इस्लाम अहमद गुड्डू, समीउल्ला खान बब्बू, मोहम्मद अली अंसारी, वसीम खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
