रीवा का सुंदरजा आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचा, यूएई के आबू-धावी भेजी गई पहली खेप, ऐसे खास है यह आम

रीवा। मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त रीवा का सुंदरजा आम पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने इसकी पहली व्यावसायिक खेप संयुक्त अरब अमीरात भेजी है।

एक मीट्रिक टन भेजा गया आम

जानकारी के तहत 26 जून को एक मीट्रिक टन आम की पहली खेप निर्यात की गई। इसके लिए रीवा के किसानों को 150 रुपये प्रति किलोग्राम का मूल्य मिला, जो स्थानीय बाजार भाव से अधिक है। मंत्रालय से जो जानकारी आ रही है उसके तहत इस निर्यात से किसानों की आय बढ़ेगी और वैश्विक बाजार में मध्य प्रदेश के उच्च गुणवत्ता वाले आमों की पहचान और मजबूत होगी।

सुंदरजा आम का निर्यात

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की पहल पर, 1 मीट्रिक टन सुंदरजा आम की प्रीमियम गुणवत्ता वाली पहली खेप सफलतापूर्व यूएई भेजी गई। इस निर्यात में रीवा (गोविंदगढ़) के प्रगतिशील किसानों और स्थानीय फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का अहम योगदान रहा। इससे स्थानीय बाजार में सुंदरजा आम 100-110 रुपये प्रति किलो बिकता था, जबकि निर्यात होने पर किसानों को 150 रुपये प्रति किलो का भाव मिला है।

सुंदरजा आम की खासियत

यह आम पूरी तरह से रेशा रहित और स्वाद में बेहद मीठा होता है। इसमें एक खास और मनमोहक सुगंध होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि शुगर (मधुमेह) के मरीज भी सीमित मात्रा में इसका स्वाद ले सकते हैं

जारी हो चुका है डाक टिकट

रीवा के गोविंदगढ़ और कुथुलिया क्षेत्र में पाए जाने वाले इस आम को इसकी विशिष्टता के लिए भौगोलिक संकेत टैग मिला हुआ है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1968 में इस पर डाक टिकट भी जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *