विंध्य को बड़ी सौगात: रीवा-मुंबई सुपरफास्ट अब हुई नियमित, डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Rewa-Mumbai Superfast now regular

रीवा। विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने रीवा-मुंबई-रीवा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित सेवा में बदल दिया है। इस नियमित ट्रेन का भव्य शुभारंभ गुरुवार को रीवा रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में किया गया।

डिप्टी सीएम और सांसद ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना किया। इस अवसर पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में रेलवे के एडीआरएम (ADRM) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने इसे क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी के लिए एक मील का पत्थर बताया।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ: समय और पैसे दोनों की बचत
बता दें कि इससे पहले रीवा और मुंबई के बीच केवल स्पेशल ट्रेनें चल रही थीं, जिनका किराया अधिक था और समय-सारणी भी अस्थायी थी। यात्रियों की भारी संख्या और निरंतर मांग को देखते हुए रेलवे ने इसे नियमित (Regular Train) करने का निर्णय लिया है। नियमित होने से अब यात्रियों को जहाँ किराए में कमी का लाभ मिलेगा, वहीं यात्रा के समय में भी बचत होगी।

ट्रेन की समय-सारणी और रूट
प्रस्थान:
यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रीवा से दोपहर 3:50 बजे चलकर अगले दिन शुक्रवार सुबह 11:00 बजे मुंबई पहुँचेगी।

वापसी: शुक्रवार शाम 5:00 बजे मुंबई से चलकर शनिवार को वापस रीवा पहुँचेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण, दादर और मुंबई CSMT स्टेशनों पर रुकेगी।

24 कोचों वाली आधुनिक ट्रेन
सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस सुपरफास्ट ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इसमें:

1 एसी प्रथम (First AC)

1 एसी-2 टियर

4 एसी-3 टियर

12 स्लीपर कोच

4 जनरल कोच और 2 एसएलआर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *