रीवा-मुंबई स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, किराया घटेगा और समय होगा फिक्स, बीकानेर के लिए भी नई ट्रेन की तैयारी

Rewa-Mumbai special train will now be regular

Rewa-Mumbai special train will now be regular: विंध्य क्षेत्र से मायानगरी मुंबई की राह अब आसान और सस्ती होने जा रही है। लंबे समय से मांग के बाद, रेलवे प्रशासन ने रीवा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से न केवल यात्रियों को समय की अनिश्चितता से मुक्ति मिलेगी, बल्कि उनकी जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम होगा।

अभी तक स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित होने के कारण यात्रियों को सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 10 से 25 प्रतिशत तक अधिक किराया चुकाना पड़ता था। ट्रेन के नियमित होते ही अब यह किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर हो जाएगा। इसके अलावा, अब इस ट्रेन के संचालन के लिए हर बार अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, जिससे इसके निर्धारित समय (टाइमिंग) में भी स्थिरता आएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम बताया है।

बीकानेर के लिए सीधी ट्रेन का प्रस्ताव

मुंबई ट्रेन की सौगात के साथ ही रीवा से राजस्थान के बीकानेर के लिए भी नई ट्रेन चलाने की कवायद तेज हो गई है। रेलवे को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, यदि इसे मंजूरी मिलती है तो रीवा और सतना के यात्रियों को चित्रकूट, बांदा, आगरा, मथुरा, जयपुर और अजमेर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव प्रक्रिया में है और स्वीकृति मिलते ही इस नई सेवा की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *