लोन लेने वालों को झटका, RBI फिर बढ़ा सकता है ब्याज दरें

भारतीय रिज़र्व बैंक

अगर आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है तो आपकी EMI फिर बढ़ सकती है. क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने के मूड में दिख रहा है. बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक RBI 2027 की पहली छमाही तक रेपो रेट में 1% तक की बढ़ोतरी कर सकता है.

अक्टूबर में ही बढ़ सकता है रेपो रेट

BofA ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा है कि RBI 7 अक्टूबर को होने वाली MPC बैठक में ही रेपो रेट 0.25% बढ़ा सकता है. पहले ब्रोकरेज को लग रहा था कि बढ़ोतरी दिसंबर में होगी, लेकिन अब अनुमान अक्टूबर का लगाया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच RBI 0.50% तक रेट बढ़ा सकता है और फिर 2027 की पहली छमाही में 0.50% और इस तरह कुल 1% की बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.25% तक पहुंच सकता है. पहले BofA ने सिर्फ 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था.

RBI दिसंबर में अपनी पॉलिसी के रुख को भी सख्त कर सकता है

दरें क्यों बढ़ेंगी?

इसके पीछे दो बड़ी वजह बताई जा रही हैं – एक मजबूत इकॉनमी और दूसरी बढ़ती महंगाई.

देश की GDP ग्रोथ अभी भी मजबूत बनी हुई है, इसलिए RBI को दरें कम रखने की जरूरत नहीं लग रही. वहीं कच्चे तेल का दाम सितंबर में 100 से 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगा होने का डर है. खाने-पीने की चीजों की महंगाई भी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है.

कर्ज की डिमांड भी तेज

रिपोर्ट में बताया गया कि सितंबर में नॉन-फूड लोन ग्रोथ 17.8% रही है और FY27 की दूसरी तिमाही में निवेश की डिमांड भी मजबूत रहने वाली है.

BofA का कहना है कि अगर GDP ग्रोथ 7% के आसपास रहती है और महंगाई 5.5% के करीब बनी रहती है, तो RBI 1% से भी ज्यादा रेट बढ़ा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *