पंजाब। पंजाब दौरे पर पहुचे देश के गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट मोड़ में आ गई है। जानकारी के तहत देश के गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के जालंधर दौरे पर पहुचे है। उनकी रैली के पूर्व आए एक ई-मेल से सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है।
इन्हे मिला ई-मेल
जानकारी के तहत शहर के कई नामचीन निजी स्कूलों को एक अज्ञात सोर्स से धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। ईमेल में स्कूलों, रैली स्थल, देवी तालाब मंदिर और अदालत परिसर को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद स्कूलों में छुट्रटी कर दी गई, तो वही मंदिर परिसर आदि को खाली करवाया गया है। तो वही अमित शाह और रैली की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा बढ़ाई गई है। इसके साथ ही ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ईमेल का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल कहां से और किसने भेजा है।
उड़ता पंजाब पर कार्यक्रम
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को जालंधर के परागपुर गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे है। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन के मौके पर आयोजित है, दरअसल बीजेपी की यह यात्रा 18 सितंबर को शुरू हुई थी और यह यात्रा पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी और करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जालंधर पहुंची है।




