RBI Repo Rate: बढ़ सकती है ब्याज दर, EMI पर क्या होगा असर?

RBI Repo Rate: Interest rates may rise; what will be the impact on EMIs?

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 से 7 अक्टूबर को होने वाली है इस बैठक में ब्याज दरों पर बड़ा फैसला हो सकता है। अर्थशास्त्रियों के अनुमान के बीच 25 पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावनाएं भी बताई जा रही है जिससे रेपो रेट 5.25 से बढ़कर 5.50% तक हो सकता है।

5.25 से 5.50 प्रतिशत तक हो सकता है रेपो रेट

आरबीआई ने अगस्त की पिछली मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा था। अब अक्टूबर महीने की बैठक में ज्यादातर अर्थशास्त्री 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ही अनुमान लगा रहे हैं अगर ऐसा हो जाता है तो रेपो रेट बढ़ाकर 5.50% तक हो जाएगा। हालांकि अंतिम फैसला 7 अक्टूबर को ही पता चलेगा।

ये भी पढ़े: RBI New Governor: Sanjay Malhotra होंगे RBI के नए Governor, 11 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार

महंगाई और कच्चे तेल ने बढ़ाई है चिंता

RBI Repo Rate किधर बढ़ाने की संभावना के पीछे बढ़ती महंगाई कच्चे दिल की कीमत में तेजी और वैश्विक ब्याज दरों में बदलाव होना अहम कारण बताया जा रहा है। अगस्त 2026 में भारत की खुदरा महंगाई 4.82% तक रही जो की जुलाई के 4.45% से ज्यादा है। यह आरबीआई के 4% के मध्यम अवधि के लक्ष्य से भी ऊपर है। इतना ही नहीं इसके अलावा रुपए में कमजोरी वैश्विक लेवल पर महंगे ऊर्जा बाजार की महंगाई का दबाव बढ़ाने की भी चिंता बताई जा रही है ऐसे में आरबीआई के सामने महंगाई को नियंत्रित करने और आर्थिक वृद्धि के बीच संतुलन बनाए रखना एक चुनौती है।

लोन ईएमआई पर क्या होने वाला है असर

अगर रेपो रेट बढ़ जाता है तो बैंकों की फंडिंग लागत और कर्ज की ब्याज दरों पर इसका असर पड़ता हुआ देखा जा सकता है। खास तौर पर बाहरी मानक से जुड़ी फ्लोटिंग ब्याज दर वाले कुछ कर्ज महंगे हो सकते हैं इसका असर होम लोन, वाहन लोन और दूसरे कर्ज की ईएमआई की अवधि पर भी देखने को मिल जाता है। हालांकि यहां पर यह कहना सही नहीं होगा कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होते हैं हर ग्राहक के लिए एमी तुरंत और उसी अनुपात में बढ़ती जाएगी। वास्तविक असर बैंक की ब्याज दर कर्ज की शर्तों बकाया रकम और दर रिसेट होने के तरीके पर निर्भर होने वाला है।

ये भी पढ़े: RBI का बड़ा फैसला, repo rate 5.25% पर बरकरार, Neutral Stance…

आगे भी बढ़ सकती हैं क्या RBI Repo Rate ब्याज दरें?

कुछ अर्थशास्त्री और इंस्टीट्यूट ने अक्टूबर के बाद दिसंबर में 25 बेसिस प्वाइंट की एक और बढ़ोतरी होने की संभावनाएं बताई है एसबीआई रिसर्च ने अक्टूबर और दिसंबर महीने दोनों बैठकों में इसके रेट को बढ़ाने की सिफारिश कीहै। हालांकि दिसंबर की बढ़ोतरी को अभी आरबीआई का फैसला नहीं समझना चाहिए फिलहाल सभी की नजर 7 अक्टूबर पर है उसी दिन आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बताएगी कि रेपो रेट में बदलाव होता है या फिर नहीं। तब तक 5.50% की दर को केवल एक संभावित दर समझना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *