रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फैंस का इंतजार होगा खत्म

ramayana

रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि 18 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर लॉन्च के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में एक बड़ा इवेंट रखा जाएगा। इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मौजूद रह सकते हैं। साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट के भी इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है। मेकर्स इस ट्रेलर लॉन्च को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। यश रावण का रोल निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।

‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब सभी की नजरें 18 जुलाई को आने वाले ट्रेलर पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *