Ramayana Teaser Ramnavami: फ़िल्मी फेन्स के लिए साल 2026 और इस साल का महीना मार्च बड़ा ही एक्साइटिंग साबित हुआ. Dhurandhar 2 का हाइप तो आप देख ही रहे हैं और इस बीच नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) बड़ा धमाका करने वाले हैं. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) का टीजर इसी महीने लॉन्च होने वाला है.
रामायण का टीजर कब रिलीज होगा
When Ramayana Teaser Will Release: यह फिल्म भगवान श्री राम की गौरवगाथा ‘रामायण’ पर आधारित है इसी लिए मेकर्स के पास फिल्म की झलक दिखाने के लिए राम नवमी से ज्यादा बड़ा मौका नहीं मिलने वाला। रामायण के मेकर्स राम नवमी यानी 26 मार्च को एक बड़ा इवेंट रखने वाले हैं जिसमे रामायण टीजर लॉन्च किया जाएगा।
रामायण का बजट
Ramayana Budget: रामायण भारतीय सिनेमा में बनी अबतक की सबसे महंगी फिल्म है, इस फिल्म के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) हैं जो दुनिया के सबसे शानदार VFX बनाने वाली कंपनी DNEG के मालिक हैं , इस कंपनी को अपने VFX के लिए 7 एकेडमी अवार्ड्स मिले हैं. इसी ने Dune 1, Dune 2, Tenet, Interstellar, Inception, Blade Runner, Avengers Endgame, Last Of US जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में VFX का कमाल दिखाया है और यही कंपनी रामायण के VFX का काम देख रही है. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामायण को किस स्केल में बनाया जा रहा है। वैसे इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश भी फिल्म में प्रोड्यूसर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ रुपए है. यानी 500 मिलियन डॉलर।
