क्या वाकई 4 हजार करोड़ के बजट में बनी है रामायण?

Ramayana Actual Budget: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का दूसरा ग्लिम्प्स (Ramayana Glimpse) रिलीज होने के बाद फैंस मेकर्स को खूब क्रिटिसाइज कर रहे हैं. ये क्रिटिसिज्म इस लिए नहीं हो रहा है क्योंकी लोगों की भावनाएं आहत हो गई हों बल्कि इस लिए हो रहा है क्योंकी पब्लिक को फिल्म के VFX उस स्केल के समझ में नहीं आए जितना की फिल्म का बजट बताया गया. देखा जाए तो रामायण जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार (Ramayana Vs Avatar Budget) से भी ज्यादा महंगी है मगर 2009 में रिलीज हुई अवतार के विजुअल्स, 2026 में रिलीज होने जा रही रामायण से कई गुना ज्यादा एडवांस दिखाई पड़ते हैं.

अवतार का बजट लगभग 300 मिलियन डॉलर था, 2009 के हिसाब से भारतीय रुपयों में फिल्म का बजट करीब 1157 करोड़ रुपए था जो आज लगभग 2200 करोड़ रुपए होता है , वहीं रामायण का बजट 500 मिलियन डॉलर यानी 4 हजार करोड़ रुपए है और इस फिल्म के मेकर नामित मल्होत्रा हैं जो DNEG के मालिक हैं, वही DNEG जिसने इन्सेप्शन, इंटरस्टेलर, एक्स मचिना, ब्लेड रनर, फर्स्ट मैन, टेनेट, ड्यून 1-2 जैसी फिल्मों के लिए 8 बार ऑस्कर जीता है.

देखा जाए तो रामायण DNEG ही बना रहा है फिर भी टीजर में उस लेवल की डिटेलिंग दिखाई नहीं पड़तीं जितना की 8 ऑस्कर अवार्ड विनिंग फिल्म्स में थीं यहां तक कि नाग आश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD में VFX का काम DNEG ने ही किया था जो की कमाल के थे और इस फिल्म का बजट भी रामायण से एक चौथाई था. फैंस का कहना है कि मेकर्स यह झूठ रह रहे हैं कि रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपए है.

रामायण का असली बजट कितना है

Ramayana Real Budget Amount: Namit Malhotra ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे दोनों पार्ट्स में करीब 4 हजार करोड़ का बजट इस्तेमाल कर रहे हैं और इसमें से 1300 करोड़ रुपए फिल्म प्रमोशन में खर्च किया जाएगा ताकि पूरी दुनिया इस फिल्म के बारे में जानें यानी बाकी बचा पैसा फिल्म प्रोडक्शन में खर्च हुआ है जो 2700 करोड़ होता है. इन पैसों से दो पार्ट्स बन रहे हैं मतलब एक पार्ट पर लगभग 1300 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

हालांकि ये बात नजरअंदाज नहीं की जा सकती कि जिस DENG कंपनी को 8 बार अपने VFX के लिए ऑस्कर जीती है वह अपने ही प्रोजेक्ट में कमजोर VFX का इस्तेमाल करेगी, हो सकता है कि असली फिल्म के VFX लोगों को हैरान कर दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *