एमपी में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को मतदान, जाने मतदान का गणित

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव कराऐ जाने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी कर लिया है। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आयोग ने 22 अक्टूर को शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई थी। उक्त सीट को भरने के लिए नवंबर में चुनाव कराया जा रहा है।

चुनाव का जारी शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है। इस सीट पर 12 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना, यदि जरूरी हुई तो उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।

जाने राज्यसभा में मतदान का गणित

राज्यसभा उपचुनाव में मतदान के गणित की बात की जाए तो मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास 164, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 65 और भारत आदिवासी पार्टी के एक विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *