Rajinikanth reaction on vijay as a cm: तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक बयान सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सुपरस्टार रजनीकांत में एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को लेकर इन दिनों चल रही चर्चाओं पर अपना रिएक्शन दिया है। रजनीकांत ने सांप कहा कि उन्हें विजय की राजनीतिक सफलता से किसी भी तरह की कोई जलन नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही बातें गलत तरीके से पेश की जा रही है।

Rajinikanth ने Vijay को लेकर क्या कहा?
रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह विजय से किसी भी तरह की कोई जलन नहीं रखते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विजय की सफलता को लेकर उनके मन में किसी भी तरह के निगेटिव विचार नहीं है एक्टर ने विजय की उपलब्धि को बहुत बड़ी राजनीतिक सफलता बतायाहै। केवल इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विजय को बचपन से ही बढ़ते हुए देखा है और इतनी कम उम्र में मुख्यमंत्री बनना कोई आसान बात नहीं है। रजनीकांत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही कुछ अटकलें पर विराम लग गया है।
ये भी पढ़े: Pati Patni Aur Woh Do Review: कॉमेडी ज्यादा, कहानी कमजोर पड़ी
Stalin से मुलाकात के बाद शुरू हुआ मामला
Rajinikanth ने हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन से जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसा यूजर्स के द्वारा दावा किया जाने लगा की विजय की सरकार बनने के बाद राजनीतिक संदेश देने के लिए वह वहां गए हैं। हालांकि रजनीकांत ने खुलकर इन सभी दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्टालिन उनके पुराने मित्र हैं और यह मुलाकात पर्सनल लेवल पर ही हुई है। एक्टर नहीं चाहते कि उनकी व्यक्तिगत मुलाकातों को राजनीतिक ढंग से देखा जाए।
Vijay की राजनीति में एंट्री ?
दरअसल एक्टर विजय की पार्टी ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और पहली बार चुनाव लड़ने के बाद वह मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे जिसे एक राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। इसी कारण फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति दोनों जगह इस बदलाव पर लगातार चर्चाएं हो रहीहैं। तमिलनाडु में पहले भी कई सारे फिल्म एक्टर राजनीति में सफल बने हुए हैं ऐसे में विजय की जीत को भी उसी परंपरा का हिस्सा बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े: इकलौते इंसान जिनके Ajay Devgn पैर छुआ करते थे, 37 की उम्र का फासला.. दोस्ती
सोशल मीडिया पर बहस शुरू
Rajinikanth के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फ्रेंड्स का रिएक्शन तेज हो चुका है कुछ लोगों ने उनके बयान का सपोर्ट किया जबकि कुछ यूजर्स ने पहले से दिए गए बयान पर सवालउठाए हैं। हालांकि किसी भी गलत दावे की कोई पुष्टि नहीं है फिलहाल रजनीकांत ने स्पष्ट कर दिया है कि वे मौजूदा राजनीतिक विवाद से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।




