Rajat Dalal wedding: The 50 के कंटेस्टेंट और रियलिटी शो से लोकप्रिय हुए रजत दलाल ने हाल ही में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद अपनी दुल्हन की तस्वीरें शेयर की और अपनी शादी की खबर को लोगों के बीच शेयर किया है।Rajat Dalal ने अचानक ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ अपनी तस्वीर हाथों में हाथ डालते हुए पोस्ट की जिसे देखकर उनके फैंस सरप्राइज हो गए।

Rajat Dalal ने साझा की शादी की ढेर सारी तस्वीरें
दरअसल रजत दलाल की शादी की जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी फैंस को पता चली। रजत दलाल ने अपनी शादी की चार फोटोज इंस्टाग्राम पर शेर की और उसमें कैप्शन में लिखा नए पहलू की शुरुआत। उनकी पोस्ट पर उनके चाहने वाले लोगों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी है।
ये भी पढ़े: 48 की उम्र की single actress, Divya Dutta ने खुलकर कहा..bold choices पर
कौन है Rajat Dalal की दुल्हन?
Rajat Dalal Bigg Boss 18 और The 50 contestant influencer ने चोरी चुपके अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है, अभी तक उन्होंने पब्लिकली अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि उन्होंने पहले अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक रिलेशनशिप में है और शादी करने वाले है। लेकिन दुल्हन के नाम और प्रोफेशन के बारे में अधिक जानकारी पब्लिकली नहीं बताई गई है।
प्राइवेट सेरेमनी में सीमित लोगों की मौजूदगी में हुई शादी
जानकारी के अनुसार रजत दलाल की शादी एक प्राइवेट समझ में संपन्न हुई है जिसमें केवल उनके परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल थे। शादी के स्थान और अन्य सभी चीजों को अभी तक पब्लिकली नहीं बताया गया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने अपने पर्सनल जीवन को कुछ ज्यादा ही पर्सनल रखना पसंद किया है।
रियलिटी शोज से मिली थी Rajat Dalal को पहचान
आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बता दूं रजत दलाल ने रियलिटी शोज के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। रियलिटी सोच के बाद ही रजत दलाल को काफी सारे लोग जानने लगे और उन्हें ख्याति भी मिली। जिस कारण उनकी निजी जिंदगी की खबरें चर्चा में बनी हुई है।
चाहत पांडे के साथ रोमांटिक एंगल की अफवाहों पर लगा विराम
Rajat Dalal का नाम हाल ही में कुछ समय पहले चाहत पांडे के साथ जोड़ा गया था जिससे रजत दलाल ने इनकार कर दिया था। उन्होंने अपने रियलिटी शोज में भी खुलकर इस बारे में कहा था कि वह चाहत को कभी डेट या शादी नहीं कर सकते…उन्होंने अपने रियलिटी शो कंटेस्टेंट सपना से कहा दीदी से पूछो क्या मैं अलग जात में शादी कर सकता हूं…देखो मेरे घरवाले.. मैं सबकी इज्जत करता हूं ना कोई बड़ा है ना छोटा लेकिन मुझे शादी के लिए मेरी ही नस्ल की जरूरत है। इसके बाद इस बारे में बहस बंद हो गई थी लेकिन अब शादी की फोटोस के बाद इन सभी अफवाहों पर पूर्ण रूप से विराम लग गया है।
ये भी पढ़े: Mardaani 3 OTT Release, रानी मुखर्जी की फिल्म अब घर बैठे देख सकेंगे..
क्या है फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर रजत के द्वारा पोस्ट करने पर उनके सभी फैस ने पॉजिटिव रिएक्शन ही दिया है। रजत दलाल की शादी अभी भी निजी ही बनी हुई है जिसके बारे में अधिक जानकारी अभी भी उपलब्ध नहीं है।
