Haiwaan Review: खूंखार अक्षय के सामने फंसे सैफ, दिमाग घुमा देगी ये मर्डर मिस्ट्री

Haiwaan Review: How powerful is the Akshay-Saif film?

Haiwaan review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ देखने को मिलने वाली है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान फिल्म 11 सितंबर 2026 को सभी सिनेमा घर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में क्राइम थ्रिल एक्शन और कॉमेडी का एक मिक्स सीक्वेंस देखने को मिला है।

Haiwaan Review: How powerful is the Akshay-Saif film?

क्या है फिल्म हैवान की कहानी?

Haiwaan फिल्म में सैफ अली खान ने श्याम नाम के एक अंधे व्यक्ति का रोल निभाया है जबकि अक्षय कुमार परशुराम नाम के एक खतरनाक रोल में इसमें नजर आते हैं। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो एक गंभीर अपराध का गवाह बन जाता है और उसके बाद उसके लिए खतरा बढ़ता जाताहै। फिल्म की कहानी में पुलिस की जांच समाज के अपराध, डर और बदले का एक एंगल दिखाई देता है। इस फिल्म को 2016 की मलयालम फिल्म ओपम के जैसा बताया जा रहा है। कई जानकारी में इससे इस फिल्म का हिंदी संस्करण बताया जा रहा है हालांकि प्रियदर्शन ने इस फिल्म से जुड़ा अलग बयान दिया है इसलिए सिर्फ ओपम फिल्म की कॉपी कहना सही नहीं होगा।

ये भी पढ़े: Neem karoli baba के 5 चमत्कारी किस्से, भक्तों के संस्मरण में दर्ज हैं ये घटनाएं…

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म में एक्टिंग

इस फिल्म में सैफ अली खान एक व्यक्ति जो अंधा है श्याम नाम का रोल में नजर आ रहे हैं यही फिल्म का सबसे जरूरी आकर्षण बताया जा रहा है। प्रियदर्शन ने बताया था कि उन्होंने सैफ अली खान को मूल फिल्म देखने से रोका ताकि उनकी एक्टिंग मोहनलाल की भूमिका की नकल न बन पाए। अक्षय कुमार इस बार अपने सामान्य कॉमेडी अंदाज से काफी अलग नजर आ रहे हैं, उनका रोल कहानी में डर और खतरे के माहौल बनाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है।

हालांकि फिल्म के रिएक्शन की राय यहां एक जैसी नहीं दिख रही है कुछ रिएक्शन में दोनों ही एक्टर के परफॉर्मेंस की तारीफ की गई है जबकि कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी और रोल दोनों को कमजोर बतायाहै।

प्रियदर्शन की फिल्म में ऐसा क्या खास है?

Haiwaan फिल्म में इस फिल्म के डायरेक्टर ने कॉमेडी से ज्यादा थ्रिल और अपराध पर जोर दिया है फिल्म में कई जगह तनाव एवं गंभीर सिचुएशन पैदा करने की कोशिश दिखती है लेकिन रिएक्शंस ने इसके आसमान टोन और कमजोर कहानी पर सवाल उठाए हैं। इंडियन एक्सप्रेस में इस फिल्म को दो बाय पांच की रेटिंग दी है जबकि अन्य रिएक्शन में भी कहानी और कथाओं को लेकर इसमें कमियां बताई गई है। दूसरी तरफ रिलीज की शुरुआती ऑडियंस की रिएक्शन में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी डार्क कहानी और एक्टिंग की पॉजिटिव बातें भी देखने को मिली है।

ये भी पढ़े: 80s AI Trend पर BJP-कांग्रेस में Meme War, क्या है मामला?

क्या आपको हैवान देखनी चाहिए?

Haiwaan फिल्म के रिव्यू में निष्कर्ष यही है कि फिल्म उन ऑडियंस को ज्यादा से ज्यादा पसंद आ सकती है जिनको क्राइम और थ्रिलर कहानी ज्यादा देखना पसंद है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान को अलग अंदाज में वह देखना चाहते हैं लेकिन अगर आप बहुत मजबूत कहानी और लगता था रफ्तार वाली ट्रेलर की उम्मीद में है तो फिल्म आपको निराश कर सकती है। फिल्म को सीबीएफसी से यू ए 16+ का प्रमाणपत्र भी मिला है और इसका समय 164 मिनट 7 सेकंड, यानी करीब 2 घंटे 44 मिनट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *