रीवा में अमहिया नाले पर अवैध निर्माण : जल निकासी बाधित होने से बारिश का पानी घुसा लोगों के घरों में

Rainwater entered people's homes in Rewa due to illegal construction on the Amahiya drain.

रीवा: शहर के अमहिया मार्ग से द्वारिका नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित ‘जलसा इन मैरिज गार्डन’ के पीछे अमहिया नाले पर किए गए अवैध निर्माण के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। नाले पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के चलते जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिस्थिति के कारण रहवासियों में प्रशासन और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि नाले की जमीन पर अवैध कब्जे के चलते थोड़ी सी बारिश में ही नाला ओवरफ्लो होकर रिहायशी इलाकों में भर जाता है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल इस अवैध निर्माण को हटाने और क्षेत्र में जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

मानसून के मौसम में जल भराव और बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों से त्वरित निपटने के लिए सक्रिय किए गए नगर निगम, रीवा के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम का उपमुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जिले के ताजा हालातों की जानकारी ली। प्रशासन ने नागरिकों की सहायता के लिए पहले ही टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं, जिसके माध्यम से संकट में फंसे लोग अपनी शिकायत दर्ज कराकर त्वरित राहत प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *