रीवा : बीहर बराज के सभी 18 गेट खोले गए, तराई क्षेत्रों में हाई अलर्ट; प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

All 18 gates of the Beehar Barrage in Rewa have been opened.

रीवा: जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। स्थिति की भयावाहता को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार सुबह बीहर बराज के सभी 18 गेट पूरी तरह खोल दिए हैं। वर्तमान में बीहर बराज से 1879 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि बकिया बराज के 13 गेट (1.075 सेंटीमीटर) और 3 गेट (50 सेंटीमीटर) खोलने के साथ ही टमस नदी में 2412 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, अदवा बराज के भी 5 गेट खोले गए हैं और बेलन नदी पहले ही खतरे के निशान से पांच फीट ऊपर बह रही है।

तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, प्रभावितों को भेजा गया राहत शिविरों में

टमस और बीहर नदी के भारी उफान के कारण त्यौंथर के तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। बीहर नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इस आपदा से निपटने के लिए तराई क्षेत्र के प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों से निकालकर राहत शिविरों में भेजना शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर डटा हुआ है और जलस्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी से समय रहते निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *