कर्नाटक। भारत मूल के व्यक्ति की संयुक्त अरब अमीरात में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कर्नाटक राज्य के उडुपी जिले के एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है। प्रकाश का शव 9 टुकड़ों में पाया गया है। मृतक के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने यह जानकारी मीडिया को दिए है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी और बेटा लापता हैं। उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
शारजाह एयरपोर्ट पर करता था काम
जानकारी के तहत प्रकाश कुंदर पिछले 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा था। वह 10 माह पूर्व भारत अपने घर आया था, इसके बाद शारजाह लौट गया। उनकी पत्नी टीना कुंदर उडुपी के उदयवारा की रहने वाली हैं। वे शारजाह के एक स्कूल में टीचर हैं। उनका बेटा भी शारजाह में 10वीं क्लास में पढ़ रहा है। मृतक के भाई ने उडुपी के एसपी ज्ञापन पत्र देकर मामले से अवगत कराया है और पूरे मामले में जांच कार्रवाई की मांग किया है।
ऐसे मामला आया सामने
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि वे भाई प्रकाश के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो फोन रिसीव नही हुआ। कई बार प्रयास करने के बाद भी जब फोन रिसीव नही हुआ तो वे शारजंहा में रहने वाले अपने दोस्त से संपर्क करके पता लगाने को कहा। भाई का दोस्त मनोहर, प्रकाश को कंपनी की ओर से दिए गए फ्लैट पर पहुंचा। वहां मौजूद वॉचमैन ने बताया कि प्रकाश भारत जा चुके हैं। इसके बाद अनिल ने कंपनी के अधिकारियों से सपंर्क किया। कंपनी ने जब पासपोर्ट रिकॉर्ड चेक किए तो पता चला कि प्रकाश शारजाह में था।
कार के अंदर मिला मृतक का शव
प्रकाश कुंदर के लापता होने की शिकायत पुलिस में की गई। जांच के दौरान प्रकाश का शव ओमान जाने वाले रास्ते के पास खड़ी एक कार से बरामद हुआ। शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा गया था। शारजाह पुलिस मामले की जांच कर रही है।




