Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में स्टाइपेंड और छात्रवृत्ति की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, हंगामे के बीच एक छात्रा बेहोश

Paramedical students protest in Rewa demanding stipends and scholarships.Paramedical students protest in Rewa demanding stipends and scholarships.

Paramedical students protest in Rewa demanding stipends and scholarships.

रीवा: रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय में शैक्षणिक प्रशिक्षण के दौरान अपनी सेवाएं दे रहे पैरामेडिकल छात्रों ने छात्रवृत्ति का पोर्टल बंद होने और मानदेय न मिलने के विरोध में मंगलवार को श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चले आ रहे तनाव और हंगामे के बीच एक पैरामेडिकल छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल निर्मित हो गया।

पोर्टल बंद होने से छात्रवृत्ति से वंचित होने का खतरा
प्रदर्शन कर रहे पैरामेडिकल छात्रों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि छात्रवृत्ति का पोर्टल अचानक बंद हो जाने के कारण वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इस तकनीकी समस्या के चलते छात्रों के सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने मांग की है कि इस पोर्टल को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए ताकि वे आवेदन कर सकें।

आईसीयू और ट्रॉमा सेंटर में 8 घंटे सेवा, फिर भी स्टाइपेंड नहीं
छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगों में नियमित स्टाइपेंड के भुगतान का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। उनका कहना था कि वे अस्पताल के आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर और अन्य संवेदनशील विभागों में रोजाना 8 घंटे तक पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी इन जायज मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो उनका आंदोलन और अधिक उग्र होगा।

Exit mobile version