पाकिस्तान ने धुरंधर 2 से बैन हटाया?कर्ज चुकाने के लिए टिकट पर 60% टैक्स!

Pakistan lifts ban on Dhurandhar 2: पाकिस्तान विरोधी फिल्म होने के चलते गल्फ देशों में बैन हुई फिल्म धुरंधर 2 को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, पाकिस्तान ने धुरंधर 2 से बैन हटा दिया है और फिल्म की टिकेट्स पर 60% टैक्स लगा दिया है, पाकिस्तान में 7 हजार स्क्रीन्स पर धुरंधर दिखाई जाएगी और टिकट से मिले टैक्स से UAE से लिया 3 बिलियन डॉलर का कर्ज चुकाया जाएगा।

पाकिस्तान के कल्चरर मिनिस्टर नबील गाबोल ने एलान किया है कि धुरंधर 2 को U सर्टिफिकेट किया गया है. अब हर पाकिस्तानी की यह जिम्मेदारी है कि फिल्म की टिकट से 3 बिलियन डॉलर का जुटाएं जाएं और UAE का कर्ज उतारा जाए.

ये दावा हम नहीं, पाकिस्तान भी नहीं बल्कि लेखक आनंद रंगनाथन (Anand Ranganathan) ने X में लिया है. असल में रंगनाथन ने पाकिस्तान के मजे लिए हैं, उनका पोस्ट एक कटाक्ष है कि पाकिस्तान अब अपने देश का कर्ज चुकाने के लिए तरह-तरह के टैक्स लगा रहा है जैसे गाय-भैंस के गोबर पर 30 रुपए टैक्स।

दरअसल रंगनाथन ने पाकिस्तान सरकार के उस दावे का मजाक उड़ाया है जिसमे वह UAE से लिए 3 बिलियन डॉलर के कर्ज को चुकाने की बात कह रहा है। 3 बिलियन डॉलर यानी 27,893.55 करोड़ रुपए होते हैं और पाकिस्तान के रुपए के हिसाब से देखें तो 835अरब रुपए।

UAE पाकिस्तान से नाराज चल रहा है और एक महीने के अंदर कर्ज लौटने के लिए कह रहा है. खस्ताहाल पाकिस्तान देशों से भीख मांगकर गुजारा करता है और UAE ने अपने पैसे मांगकर आटे को गीला कर दिया है. लोग इंटरनेट में पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं कि 3 बिलियन डॉलर चुकाने के लिए पाकिस्तान के पास इतने पैसे आएँगे कहाँ से?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *