आदित्य धर अब क्या करने जा रहे हैं! अश्वत्थामा या चन्द्रगुप्त मौर्य?

Aditya Dhar Next Movie Name: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Dhurandhar 2 के बाद फैंस को फिल्म निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) से बहुत उम्मीदें हैं. फैंस अब कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो धुरंधर से भी आगे निकल जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार धर इस समय तीन फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मन बना रहे हैं जिनमे से एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है.

वैसे अबतक तो धर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि धर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट The Immortal Ashwatthama पर काम शुरू करेंगे क्योंकी इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने 5 साल तक मेहनत की थी और सिर्फ पैसों की कमी के कारण यह प्रोजेक्ट बंद हो गया था. मगर अब न तो धर के सामने पैसों की शॉर्टेज है और न ही प्रोड्यूसर्स की कमी.

आदित्य धार The Immortal Ashwatthama में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को कास्ट कर सकते हैं क्योंकी जब इस फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हुआ था तब विक्की को ही कास्ट किया गया था. ये एक हाई लेवल वाली CJI फिल्म होगी जिसमे महाभारत के पात्र अश्वत्थामा को भविष्य की दुनिया में दिखाया जाना है.

हालांकि रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि धर अब The Immortal Ashwatthama से मूवऑन कर चुके हैं और अब वे हिस्टोरिकल एपिक पर फिल्म बनाने वाले हैं जो महान सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य पर आधारित होगी और इसमें रणवीर सिंह होंगे। ये तीन महान सम्राटों की एपिक सीरीज होगी जिसमे चन्द्रगुप्त मौर्य के अलावा, विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त की कहानी होगी जो अखंड भारत के इर्द गिर्द घूमेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट का बजट एक हजार करोड़ रुपए होगा। आज तक इन तीनों महान योद्धाओ पर उस लेवल की फिल्म नहीं बनी है जिस लेवल पर हॉलीवुड ग्रीक योद्धाओं और राजाओ पर फिल्म बना चुका है.

इसके अलावा यह भी रिपोर्ट है कि धर अब एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म निर्देशित कर सकते हैं अभी उसे लेकर कुछ खास अपडेट नहीं मिली है. मगर बताया जा रहा है कि ये एक हाइटेक प्रोडक्शन से लदी फिल्म हो सकती है. देखा जाए तो ये तीनों ही कॉन्सेप्ट अच्छे लग रहे हैं. मगर आदित्य 2026 के सेकेंड हाफ में ही बताएंगे कि वो किस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *