ग्वालियर। देश भर में आज करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति के लंबी आयु की कामना कर रही है तो एमपी के ग्वालियर में एक पति ने अपने पत्नी की सांसे ही छीन लिया। दिल को दहला देने वाली यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर नगर से सामने आ रही है। मृतक महिला की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में की गई है। आरोप है उसके पति आनंद श्रीवास्तव ने उसकी हत्या कर दिया और फिर खुद पुलिस को इसकी सूचना दिया।
खलबत्ते से उतर दिया मौत के घाट
जो जानकारी आ रही है उसके तहत आरोपी आंनद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु पर खलबत्ते से तब तक ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा, जब तक की उसके प्राण प्रखेरू नही उड़ गए। महिला की मौत हो जाने के बाद आरोपी ने उसके शव को ढक दिया और फिर पुलिस को सूचना दिया।
किया था लव मैरिज
मिली जानकारी के मुताबिक आनंद और मधु ने करीब 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था. दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं. करवा चौथ के दिन हुई इस वारदात से परिवार में मातम पसरा हुआ है. हालांकि, पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि यह खौफनाक घटना हो गई, यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस हत्या मामले को लेकर जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है.पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।




