Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, ₹99,999 में 180 km रेंज

ओबेन इलेक्ट्रिक ने अपनी Rorr सीरीज में नई Roar Evo इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल Roar EZ और Roar EZ Sigma के बीच पोजिशन किया गया है। स्पोर्टी डिजाइन, हाई परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स के साथ यह युवा राइडर्स के लिए आकर्षक विकल्प है। सबसे खास बात यह है कि पहले 10,000 ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस सिर्फ ₹99,999 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है, जिसके बाद कीमत बढ़कर ₹1.24 लाख हो जाएगी।

Oben Rorr Evo Specifications

  • बैटरी: 3.4 kWh LFP बैटरी, IP67 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट।
  • मोटर: 9 kW पीक पावर, 250 Nm पीक टॉर्क (चेन ड्राइव)।
  • रेंज: 180 km (IDC क्लेम्ड)।
  • टॉप स्पीड: 110 km/h।
  • ऐक्सेलरेशन: 0-40 km/h मात्र 3 सेकंड में।
  • चार्जिंग: 0-80% मात्र 90 मिनट में।
  • वजन: 140 kg, सीट हाइट 780 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm।

Oben Rorr Evo Features

  • डिजाइन: स्पोर्टी और आक्रामक लुक, सिंगल प्रोजेक्टर हेडलाइट, LED DRL स्ट्रिप, शार्प टैंक श्राउड और स्लीक टेल सेक्शन।
  • डिस्प्ले: 5-इंच TFT कलर डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल अलर्ट्स।
  • कनेक्टिविटी: Oben ऐप के जरिए रिमोट ट्रैकिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और जियो-फेंसिंग।
  • राइडिंग मोड्स: 4 मोड्स – Eco, City, Havoc और Smart IQ।
  • सेफ्टी: फॉल अलर्ट, रिवर्स मोड, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स के साथ CBS (कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम)।
  • अन्य: 4 लीटर फ्रंट स्टोरेज + 6 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, 2 USB चार्जिंग पोर्ट्स।

Oben Rorr Evo Price In India

Oben Rorr Evo की एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली):

  • इंट्रोडक्टरी प्राइस (पहले 10,000 ग्राहकों के लिए): ₹99,999
  • नॉर्मल प्राइस: ₹1,24,999

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *